Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 24 सितम्बर 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 24 September 2022
- 1688 - फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1726 - ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
- 1789 - अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।
- 1859 - सैन्य विद्रोह में सक्रिय रहे नाना साहब उर्फ धुंदु पंत का नेपाल में निधन।
- 1861 - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता मैडम भीकाजी कामा का जन्म।
- 1932 - डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।
- 1932 - बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनीं।
- 1948 - होंडा मोटर कंपनी की स्थापना।
- 1950 - पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म।
- 1965 - यमन काे लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता।
- 1971 - ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।
- 1978 - पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 1979 - घाना ने संविधान अपनाया।
- 1990 - पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।
- 1996 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये।
- 2003 - फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
- 2007 - म्यांमार की सैन्य सरकार के खिलाफ यांगून शहर में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।
- 2008 - चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबंध पर हस्ताक्षर किये।
- 2009 - देश के पहले चन्द्रयान-1 ने चंद्रमा की सतह पर पानी के होने की पुष्टि की।
- 2013 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 से अधिक लोगों की मौत।
- 2014 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के उपग्रह मंगलयान ने मंगल ग्रह की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)