Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 26 सितम्बर 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 26 September 2022
- 1087 - विलियम द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने।
- 1777 - अमेरिकी क्रांति: ब्रिटिश सैनिकों का फिलाडेल्फिया पर कब्जा।
- 1820 - प्रसिद्ध भारतीय समाज सुधारक ईश्वरचंद विद्यासागर का जन्म।
- 1872 - न्यूयाॅर्क सिटी में पहला मंदिर बना।
- 1888 - नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकन-अंग्रेजी लेखक टी.एस. इलियट का जन्म।
- 1923 - हिंदी फिल्म अभिनेता देवानंद का जन्म।
- 1932 - पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म।
- 1950 - संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया। 1950 - इंडोनेशिया ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।
- 1959 - जापान के इतिहास में सबसे शक्तिशाली तूफान ‘वेरा’ से 4580 लोगों की मौत और 16 लाख लोग बेघर हुए।
- 1960 - अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवारों जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच बहस का पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण।
- 1984 - यूनाईटेड किंगडम हांगकांग को चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ।
- 1998 - सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा।
- 2009 - फिलीपींस, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाईलैंड में कैट्साना तूफान से 700 लोगों की मौत।
- 2014 - मेक्सिको के इगुआला में सामूहिक अपहरण की घटना।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)