Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 6 सितम्बर 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 6 September 2022
- 1552: समंदर के रास्ते पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाने वाला पहला जहाज विक्टोरिया आज ही के दिन स्पेन लौटा था।
- 1848: अमेरिकी राज्य ओहियो के शहर क्लीवलैंड में राष्ट्रीय अश्वेत सम्मेलन।
- 1914: फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ हुआ।
- 1924: इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल।
- 1929: फ़िल्म निर्माता यश जौहर का जन्म हुआ ।
- 1939: दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।
- 1958: अमेरिका ने अटलांटिक सागर में परमाणु परीक्षण किया।
- 1965: भारतीय सेना ने तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था।
- 1972: हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के दिग्गज उस्ताद अलाउद्दीन खान का निधन हुआ।
- 1988: सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 2000: संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ हुआ।
- 2008: डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।
- 2011: नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार भारत-पाकिस्तान सीमा रेखा सुरक्षा के लिए सीमा पर लगाई गई फ्लड लाइटों के कारण अंतरिक्ष से दिखाई देने वाली विश्वकी सर्वाधिक जगमग सीमा रेखा है।
- 2012: अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)