Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 9 सितम्बर 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 9 September 2022
- 1776 - अमेरिकी संसद कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम 'यूनाइटेट कॉलोनीज़' से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।
- 1850 - कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना।
- 1867 - यूरोपीयीय देश लक्जमबर्ग ने स्वतंत्रता हासिल की।
- 1915 - प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी सचिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेज़ों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष।
- 1920 - अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज 'अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय' में रूपांतरित हो गया।
- 1924 - 9 सितंबर से 11 सितंबर तक भारत में कोहाट दंगे हुए।
- 1949 - भारत की संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया।
- 1976 - माओ त्से तुंग का देहावसान एवं कुओ फ़ेंग राष्ट्रपति बने।
- 1939 - द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना वर्साय पहुँची।
- 1954 - अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 1400 लोग मरे।
- 1965 - तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।
- 1967 - युगांडा ब्रिटेन से आज़ाद हुआ।
- 1979 - जोगेन्द्रनाथ हज़ारिका ने मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया।
- 1991 - तज़ाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की प्रकरण पर स्वतंत्र वकील केनेथ स्टार ने अपनी बहुचर्चित रपट कांग्रेस को प्रेषित किया।
- 1999 - भारत के महेश भूपति तथा जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।
- 2001 - वीनस विलियम्स ने छोटी बहन सेरेना को ग्रैंडस्लैम फ़ाइनल में हराया।
- 2002 - पीट सम्प्रास ने आंद्रे अगासी को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस ख़िताब जीता।
- 2004 - फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री अहमद कुरेई ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2005 - चीन के बीजिंग स्थित छाओयांग पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण।
- 2006 - अंतर्राष्ट्रीय दबाव के मद्देनज़र इस्रायल द्वारा आठ सप्ताह से की गयी लेबनान की नौसैनिक घेराबन्दी को समाप्त किया गया।
- अमेरिकी राज्य फ़्लोरिडा के केप कनैवरल स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान अटलांटिस ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।
- 2007 - वेनिस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट को बेस्ट एक्टर का तथा केट ब्लैंशट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड प्रदान किया गया।
- 2008 -
- हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार तथा लोकवार्ताकार डॉ.अर्जुनदास केशरी को 'साहित्य महोपाध्याय' अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई।
- सर्वोच्च न्यायालय ने सी.बी.आई. को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो जजों निर्मल यादव और निर्मल जीत कौर से 15 लाख रुपये के घूसकांड में पूछताछ की इजाज़त दी।
- 2009 - रेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की।
- 2010 - 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' देने का निर्णय लिया गया।
- 2011-
- पुराविज्ञानियों ने एक अवशेष का पता लगाया है। यह मनुष्य का सबसे पुराना पूर्वज है जो लगभग 20 लाख वर्ष पूर्व पृथ्वी पर पाया जाता था। यह बंदर जैसा दिखता है और इसका नाम 'आस्ट्रेलोपिथिकस सेडिबा' है।
- 2012 - इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)