Today's history | आज का इतिहास 8 October 2022

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 8 October 2022

आज का इतिहास | दिनांक 8 अक्टूबर 2022

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 8 October 2022 

  • 1919-गांधी जी की यंग इंडिया पत्रिका की शुरुआत।
  • 1926-बालीवुड अभिनेता राजकुमार का जन्म।
  • 1932-भारतीय वायुसेना का गठन।
  • 1936-हिंदी और उर्दू साहित्य को अपने उपन्यासों और लघु कथाओं से समृद्ध करने वाले मुंशी प्रेमचंद का निधन।
  • 1979-संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण का निधन।
  • 1998-भारत 'फ़्लाइट सेफ़्टी फ़ाउंडेशन' का सदस्य बना।
  • 2000-वोजोस्लाव कोस्तुनिका यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति बने।
  • 2001-इटली के मिलान हवाई अड्डे पर दो विमानों के आपस में टकरा जाने के बाद एक में आग लग गयी, जिससे 114 लोगों की मौत हो गई।
  • 2002-पाकिस्तान ने शाहीन मिसाइल का पुन: परीक्षण किया।
  • 2003-नोबेल शांति पुरस्कार ईरान की शिरीन इबादी को देने की घोषणा की गई।
  • 2004-भारतीय गेहूँ पर मौनसेंटो का पेटेन्ट रद्द। शांति का नोबेल पुरस्कार केन्याई पर्यावरणविद वांगरी मथाई को।
  • 2005-पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत और कश्मीर में आए भीषण भूकंप में कम से कम 79,000 लोगों की मौत।
  • 2007-बांग्लादेश के पूर्व गृहमंत्री मोहम्मद नसीम को 13 साल क़ैद की सज़ा हुई।
  • 2018-भारत ने जकार्ता पैरा एशियाई खेलों में तीन स्वर्ण पदक सहित कुल 11 पदक जीते।
  • 2020-लोकजन पार्टी के अध्‍यक्ष रामविलास पासवान का निधन।

-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post