Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 2 नवम्बर 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 2 November 2022
- 1534 – सिखों के चौथे गुरु रामदास का जन्म हुआ।
- 1834 – एटलस नामक जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा था।
- 1841 – अकबर खान ने अफगानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया।
- 1852 – फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
- 1914 – रूस ने तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
- 1936 – बीबीसी ने टेलीविजन सेवा शुरू की थी।
- 1950- नोबेल पुरस्कार विजेता, महान नाटककार एवं कुशल राजनीतिज्ञ जार्ज बर्नार्ड शा का निधन हुआ।
- 1960 – बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार अनु मलिक का जन्म हुआ।
- 1965 – बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ ख़ान का जन्म हुआ।
- 1982 – प्रसिद्ध पहलवान योगेश्वर दत्त का जन्म हुआ।
- 1984 – अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फांसी की सजा दी गयी।
- 1999 – पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर रॉकेट से हमला।
- 2002 – पीडीपी के नेता मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया।
- 2004- चीन के हेनान में जातीय संघर्ष में 20 लोगों की मौत ।
- 2005 – कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण किया।
- 2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ख़राब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।
- 2008 – केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।
- 2012- प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीराम शंकर अभयंकर का निधन हुआ।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)