Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 21 नवम्बर 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 21 November 2022
- 1517- दिल्ली के सुल्तान सिकन्दर लोदी का निधन।
- 1783- मनुष्य ने पहली बार गुब्बारे से आकाश में उड़ने का प्रयास किया।
- 1806- नेपोलियन बोनापार्ट ने फ्रांस के प्रभाव वाले सभी योरोपीय देशों के ब्रिटेन के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगाया।
- 1813- नीदरलैंड में स्वतंत्र सरकार बहाल हुई।
- 1871- न्यूयॉर्क के मोसेस एफ गेल ने सिगार लाइटर का पेटेंट कराया।
- 1877- अमेरिकी वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन ने पहले फोनोग्राफ पेश किया।
- 1906- चीन ने अफीम व्यापार पर रोक लगाई।
- 1941- गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री और वर्तमान में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का जन्म।
- 1947- आजादी के बाद देश में पहली बार डाक टिकट जारी किया गया।
- 1962- भारत-चीन सीमा विवाद के दौरान चीन ने संघर्षविराम का ऐलान किया।
- 1963- केरल के थुंबा क्षेत्र से रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरु हुआ।
- 1970- भारतीय वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रामन का निधन।
- 1986- मध्य अफ्रीकी गणराज्य ने संविधान अंगीकार किया।
- 1999- चीन ने प्रथम मानव रहित अंतरिक्ष यान ‘शेनझू’ का प्रक्षेपण किया।
- 2005- श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने पूर्व प्रधानमंत्री रत्नसिरी विक्रमनायके को देश का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
- 2009- चीन के हेइलोंगजियांग में एक कोयला खदान में विस्फोट होने से 108 सैनिकों की मौत हो गई।
- 2010- लेडी गागा और जस्टिन बीबर ने 37वां अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स जीता।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)