Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 10 दिसंबर 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 10 December 2022
- 1582- फ्रांस ने ग्रेगोरियन कैलेंडर का इस्तेमाल करना शुरु किया
- 1887- आस्ट्रिया, हंगरी, इटली और ब्रिटेन ने बाल्कन सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 1902- तस्मानिया में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला।
- 1903- पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी को भौतिक विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 1947- सोवियत संघ और चेकोस्लोवाकिया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।
- 1960- हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री रति अग्निहोत्री का जन्म।
- 1961- सोवियत संघ और अल्बानिया के बीच राजनयिक संबंध समाप्त।
- 1963- अफ्रीकी देश जंजीबार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1992- गुजरात में देश की पहली होवरक्राफ्ट सेवा की शुरूआत।
- 1994- यासर अराफात, वित्जाक राबिन एवं शिमोन पेरेज संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित।
- 1998- अमर्त्य सेन को स्काटहोम में अर्थशास्त्र के लिए 1998 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 1999- संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद समाप्त करने के लिए आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन उपलब्ध कराना आर्थिक अपराध घोषित किया।
- 2000- नवाज शरीफ़ सपरिवार पाकिस्तान से दस साल के लिए निर्वासित।
- 2001- भारतीय अभिनेता अशोक कुमार का निधन।
- 2002- अमेरिका की दूसरी सबसे बड़ी वायुसेवा कंपनी यूनाइटेड एयरलाइंस दिवालिया घोषित।
- 2003- कोलंबो में राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंगा और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंधे के बीच वार्ता विफल।
- 2004- ढाका टेस्ट में कपिल देव को पीछे छोड़ते हुए अनिल कुम्बले टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।
- 2005- कज़ाकिस्तान में हुए राष्ट्रपति चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति नूर सुल्तान नजर बायेब पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 2006- चिली के पूर्व तानाशाह जनरल आगस्तों पिनाशे का सैंटियागो में निधन।
- 2007- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री परवेज मुशर्रफ़ ने पाकिस्तानी सर्वोच्च न्यायालय में तीन और जजों को नियुक्त किया।2013- मादक पदार्थ मारिजुआना के विकास, बिक्री तथा उपयोग को वैध बनाने वाला उरूगवे पहला देश बना।
- 2018- भारतीय रिज़र्व बैंक के 24वें गवर्नर उर्जित पटेल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)