Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 12 दिसंबर 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 12 December 2022
- 1787-पेनसिल्वेनिया अमेरिका के संविधान को अंगीकार करने वाला दूसरा प्रांत बना।
- 1800-वाशिंगटन डीसी को अमेरिका की राजधानी बनाया गया।
- 1822-अमेरिका द्वारा मेक्सिको को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई।
- 1872-स्वतंत्रता सेनानी और हिंदू महासभा के अध्यक्ष बालकृष्ण शिवराम मुंजे का जन्म।
- 1911-भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित की गई।
- 1915-चीन के राष्ट्रपति युवान शी की ने राजतंत्र को पुनः बहाल कर स्वयं को चीन का सम्राट घोषित किया।
- 1917-फ्रेंच आल्प्स में फ्रांसीसी सेना की ट्रेन के पटरी से उतरने से 543 लोगों की मौत हो गयी।
- 1923-इटली में पो नदी बांध फटने से 600 लोगों मारे गए।
- 1936-चीन के नेता च्यांग काई शेक ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1947-इरानी शाही सेना ने अजरबाइजान में सत्ता पर पुनः अधिकार कर लिया।
- 1950-तमिल एवं हिन्दी फ़िल्म अभिनेता रजनीकांत का जन्म।
- 1958-गिनि संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य बना।
- 1963-केन्या में स्वतंत्र हुआ।
- 1964-राष्ट्रकवि के रूप में विख्यात प्रसिद्ध हिन्दी कवि मैथिलीशरण गुप्त का निधन।
- 1971-भारतीय संसद द्वारा पूर्व राजाओं को प्रदान की जानी वाली सभी सुविधायें रद्द कर दी गई।
- 1981-भारत के क्रिकेट खिलाडी युवराज सिंह का जन्म।
- 1990-टी.एन.शेषन मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने।
- 1996-भारत एवं बांग्लादेश के मध्य गंगाजल के बंटवारे को लेकर 30 वर्षीय संधि पर हस्ताक्षर।
- 2001-भारत ने नेपाल को दो चीता हैलीकॉप्टर और हथियार दिये।
- 2005-प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण‘ के निर्माता रामानन्द सागर का निधन।
- 2008-रमन सिंह छत्तीसगढ़ के एवं शिवराज सिंह ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- 2012-उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का निधन।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)