Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 16 दिसंबर 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 16 December 2022
- 1631 – इटली के माउंट विसुवियस में ज्वालामुखी विस्फोट से छह गांव तबाह, चार हजार से अधिक लोग मारे गये।
- 1707 -जापान के माउंट फुजी पर्वत में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ।
- 1862-नेपाल में संविधान लागू हुआ।
- 1889 – ब्रिटिश संसद की अधिकार घोषणा को राजा विलियम और रानी मेरी ने स्वीकृत कर शासन में जनता के अधिकार को मान्यता दी।
- 1920- चीन के कांसू प्रांत आए भूकंप के कारण से एक लाख से अधिक लोगों की मौत।
- 1927- आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डाॅन ब्रैडमैन ने न्यूसाउथ वेल्स और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच से अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।
- 1920 – कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने हुगली नदी में नहर की खुदाई आरंभ की।
- 1937 – भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक हवा सिंह का जन्म।
- 1951 -हैदराबाद में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गयी।
- 1958- कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत।
- 1959- पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में भारी हिमपात से 48 लोगों की मौत।
- 1971 – भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति के बाद बांग्लादेश पाकिस्तान से पृथक होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना।
- 1985 -तमिलनाडु के कलपक्कम में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना की गयी।
- 1991 – कजाखस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1993- नयी दिल्ली में ‘सभी के लिए शिक्षा’ सम्मेलन प्रारम्भ।
- 1094- पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना।
- 1999- गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर सीरिया-इजरायल वार्ता विफल।
- 2002- बंगलादेश ने 31वाँ विजय दिवस मनाया।
- 2004- दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा ‘डीडी डायरेक्ट +’ का शुभारंभ।
- 2006- नेपाल में अंतरिक्ष संविधान को अंतिम रूप दिया गया। इसके तहत राजा ज्ञानेन्द्र को देश के प्रमुख के पद से हटा दिया गया।
- 2014 – पाकिस्तान में पेशावर के एक स्कूल में तहरीक -ए- तालिबान के हमले में 145 लोगों की मौत हुई जिनमें ज्यादातर स्कूली बच्चे थे।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)