Today's history | आज का इतिहास 27 December 2022

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 27 December 2022

आज का इतिहास | दिनांक 27 दिसंबर 2022

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 27 December 2022 

  • 1797-उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात कवि मिर्जा ग़ालिब का जन्म।
  • 1861-कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।
  • 1911-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।
  • 1934-पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
  • 1937-भारत के राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार शंकर दयाल सिंह का जन्म।
  • 1939-तुर्की में आये भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।
  • 1942-परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक लांस नायक अल्बर्ट एक्का का जन्म।
  • 1945-वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।
  • 1949-नीदरलैंड ने आधिकारिक रूप से इंडोनेशिया की स्वतंत्रता को स्वीकार किया।
  • 1960-फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
  • 1961-बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।
  • 1965-बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का जन्म।
  • 1968-चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 प्रशांत महासागर में उतरा।
  • 1972-उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।
  • 1975-झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला में हुए कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।
  • 1979-सोवियत सेना ने अफ़ग़ानिस्तान पर हमला किया।
  • 2001-भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका एवं रूस सक्रिय; लश्कर-ए-तोइबा ने अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया।
  • 2002-‘ईव’ नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।
  • 2004-भारत ने तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर शृंखला 2-1 से जीती।
  • 2007-रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।
  • 2008-वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला।
  • 2013- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता फ़ारुख़ शेख़ का निधन।
  • 2020- प्रसिद्ध भारतीय नृत्य इतिहासकार, विद्वान और आलोचक सुनील कोठारी का निधन।

-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post