Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 9 दिसंबर 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 9 December 2022
- 1484- महान कवि संत सूरदास का जन्म।
- 1625- हालैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर हुए।
- 1742- स्वीडन के प्रसिद्ध रसायनशास्त्री कार्लविल हेल्म शील का जन्म।
- 1762- ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया।
- 1825- सिपाही विद्रोहके एक प्रमुख नायक राव तुला राम का जन्म।
- 1873- हिज एक्सेलेंसीजार्ज बैरिंग वायसराय तथा भारत के गवर्नर जनरल ने ‘म्योर कॉलेज’ की आधार शिला रखी।
- 1889- असम राज्य के प्रथम असहयोगी और असम में कांग्रेस के संस्थापकों में से एक चन्द्रनाथ शर्मा का जन्म।
- 1898- बेलूर मठ की स्थापना हुई।
- 1913- भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार होमी व्यारावाला का जन्म।
- 1918- भारत केजाने-माने उपन्यासकार और नाटककार कुशवाहा कान्त का जन्म।
- 1922- अमेरिकी हास्य अभिनेता रेड फॉक्स्स का जन्म।
- 1929- हिन्दी केसाहित्यकार व पत्रकार रघुवीर सहाय का जन्म।
- 1941- चीन ने जापान,जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1945- हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म।
- 1946- संविधान सभा की पहली बैठक नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूनल हॉल में हुई।
- 1946- प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पत्नी सोनिया गाँधी का जन्म।
- 2006- पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र ‘हत्फ़-3 ग़ज़नवी’ का परीक्षण किया।
- 2007- प्रगतिशील काव्यधारा के प्रसिद्ध कवि त्रिलोचन शास्त्री का निधन।
- 2008- इसरो ने यूरोप के प्रसिद्ध उपग्रह प्रणाली विशेषज्ञ ईएडीएम एस्ट्रीयस के लिए सेटेलाइट का निर्माण किया।
- 2009-भारतीय तबला वादकउस्ताद हनीफ मोहम्मद खाँ का निधन।
- 2011- कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में भीषण आग लगने से तकरीबन 90 मरीजों की मौत।
- 2012- मेक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत।
- 2013- इंडोनेशिया मेंबिनटारो के समीप ट्रेन हादसे में सात की मौत और 63 घायल।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)