Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 13 जनवरी 2023
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 13 January 2023
- 1709- मुगल शासक बहादुर शाह प्रथम ने अपने तीसरे भाई कमबख्श को हैदराबाद में हराया।
- 1818- उदयपुर के राणा ने मेवाड के संरक्षण के लिये ब्रिटेन से समझौता किया।
- 1889- असम के युवाओं ने अपनी साहित्यिक पत्रिका 'जोनाकी' का प्रकाशन शुरू किया।
- 1915- इटली के आवेजानो शहर में आये विनाशकारी भूकंप से 30 हजार लोगों की मौत।
- 1948- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाये रखने के लिये आमरण अनशन शुरू किया।
- 1963- सैन्य विद्रोह में टोगो गणराज्य के राष्ट्रपति स्यलवानुस ओलयम्पिओ की हत्या।
- 2004- ब्रिटेन के सबसे कुख्यात सीरियल किलर डाक्टर हेराल्ड शिपमैन को जेल में मृत पाया गया।
- 2005- ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेट थैचर के बेटे मार्क थैचर को विक्टोरिअल गुएना में विद्रोह भड़काने के आरोप में दोषी पाया गया।
- 2010- अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संकट के कारण जर्मनी की अर्थव्यवस्था में साल 2009 के दौरान 5% की गिरावट दर्ज की गई. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यह सबसे बड़ी गिरावट है।
- 2012- इटली के समुद्र तट पर एक यात्री जहाज कोस्टा कॉनकार्डिया डूब गया. 4232 यात्री और चालक दल में से 15 लोगों की मौत हो गयी और कुछ लोग अभी भी लापता हैं।
- 1976- भारत के प्रसिद्ध तबला वादक अहमद जान थिरकवा का निधन ।
- 1964 -प्रसिद्ध शायर शौक़ बहराइची का निधन
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)