Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 14 जनवरी 2023
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 14 January 2023
- 1758: इंग्लैंड के राजा ने ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में लड़ाई में जीती हुई संपत्ति अपने पास रखने का अधिकार दिया।
- 1760: फ्रांसीसी जनरल लेली ने पुडुचेरी अंग्रेज़ों को सौंप दिया।
- 1784: अमेरीकी स्वतंत्रता संग्राम में विजय के बाद सरकार ने ब्रिटेन के साथ शांति संधि की।
- 1809: नेपोलियन बोनापार्ट के विरुद्ध इंग्लैंड और स्पेन ने गठबंधन किया।
- 1867: पेरू ने स्पेन के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
- 1907: जमैका में आए भूकंप से किंगस्टन शहर बरबाद हो गया और एक हजार से अधिक लोग मारे गए।
- 1918: फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ कैलाक्स को देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
- 1950: ईरान में मुहम्मद सईद ने सरकार बनायी।
- 1982: भारतीय प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी ने 20सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।
- 1985: हुन सेन कंबोडिया के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।
- 1986: ग्वाटेमाला में विनिसियों केरजो 6 वर्षों के बाद पहले असैनिक राष्ट्रपति बने।
- 1989: इलाहाबाद में बारह वर्ष बाद आयोजित होने वाला कुम्भ मेला शुरु हुआ।
- 1992: इज़रायल ने जॉर्डन के साथ शांतिवार्ता शुरू की।
- 1994: यूक्रेन, रूस तथा अमेरिका द्वारा मास्को में परमाणु अस्त्र कम करने का समझौता हुआ।
- 1996: मद्रास शहर का नाम बदलकर चेन्नई किया गया।
- 1998: पाकिस्तान में अफ़ग़ान कार्गो जहाज़ की दुर्घटना में 50 लोगों की मृत्यु हो गई।
- 1999: बुलंट इसेविट तुर्की के नये प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।
- 2001: अल साल्वाडोर में आए भूकम्प में 234 लोग मारे गये।
- 2007: नेपाल में अंतरिम संविधान स्वीकार किया गया।
- 2010 : ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के समीपवर्ती क्रैनबर्न में नानकसर ताथ गुरुद्वारे की चारदीवारी के अंदर बन रही एक इमारत आग लगा देने के कारण क्षतीग्रस्त हो गई।
- 2010 : मुम्बई के आयकर विभाग ने स्वयं को चैरिटी संगठन बताकर कर अदायगी से अबतक बचने वाले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को व्यवसायी संगठन माना तथा कर और जुर्माने के रूप में 120 करोड़ रुपए चुकाने का आदेश दिया।
- 2017 : पंजाब के राजनीतिक दल शिरोमणि अकाली दल के राजनीतिज्ञ तथा भूतपूर्व मुख्यमंत्री सुरजीत सिंह बरनाला का निधन
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)