Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 22 जनवरी 2023
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 22 January 2023
- 1517-काहिरा पर तुर्की ने कब्जा किया।
- 1673-बोस्टन एवं न्यूयॉर्क के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।
- 1760-वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
- 1837-दक्षिणी सीरिया में आये भूकंप से हजारों लोगों की जाने गयी।
- 1892-स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर रोशन सिंह का जन्म।
- 1901-इंग्लैंड की महारानी विक्टोरिया का निधन।
- 1905-रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें लगभग 600 से ज्यादा लोग मारे गए।
- 1924-रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
- 1934-हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता, पटकथा-लेखक, निर्माता, निर्देशक विजय आनन्द का जन्म।
- 1963-देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
- 1965-पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात कारखाना शुरू हुआ।
- 1968-अपोलो 5 ने पहले ल्यूनर मॉड्यूल के साथ अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरी थी।
- 1970-बोइंग 747 की लंदन एवं न्यूयॉर्क के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
- 1972-इस्तानबुल की पूरी आबादी को 24 घंटे के लिए नजरबंद किया गया।
- 1973-नाइजीरिया में जॉर्डन एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त, लगभग 200 यात्रियों की मृत्यु।
- 1981-रोनाल्ड रीगन का संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
- 1992-डॉ. रॉबर्टा बॉन्डर अंतरिक्ष में जाने वाली कनाडा की न्यूरोलॉजिस्ट और पहली महिला बनी।
- 1996-कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।
- 2003-नासा के अंतरिक्ष यान पायनीयर 10 पृथ्वी से (सर्वाधिक दूर मानव निर्मित यान) से अंतिम बार संपर्क स्थापित
- हुआ।
- 2006-इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
- 2014-प्रसिद्ध तेलुगु फ़िल्म निर्माता और फ़िल्म अभिनेता ए. नागेश्वर का निधन।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)