Today's history | आज का इतिहास 24 January 2023

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 24 January 2023

आज का इतिहास | दिनांक 24 जनवरी 2023

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 24 January 2023 

  • 1857- भारत के कोलकाता शहर में यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता की स्थापना की गई।
  • 1859- 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गये कुएं से पहली बार तेल निकला।
  • 1862- बुखारेस्ट को रोमानिया की राजधानी बनाया गया।
  • 1877- महान स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी पुलिन बिहारी दास का जन्म।
  • 1924- रूस में पेट्रोग्राद का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया।
  • 1924- स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म।
  • 1936- अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
  • 1943- हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का जन्म।
  • 1950-संविधान सभा ने राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना।
  • 1950- जन-गण-मन को भारत के राष्ट्रगान का दर्जा मिला।
  • 1951- प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं।
  • 1952- बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन।
  • 1965 -ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल का निधन।
  • 1966- इंदिरा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठी थी इसलिए इस दिन को “राष्ट्रीय बालिका दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
  • 1966- प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक तथा देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन ।
  • 1979- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1990- जापान ने पहला लूनर प्रोब लॉन्च किया।
  • 2000- राष्ट्रपति ने चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को मंजूरी दी।
  • 2002- भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित किया गया।
  • 2003- फ्रांस और भारत के बीच प्रत्यर्पण संधि हुई।
  • 2011- भारत रत्न से सम्मानित भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी जी का निधन।

-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post