Today's history | आज का इतिहास 30 January 2023

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 30 January 2023

आज का इतिहास | दिनांक 30 जनवरी 2023

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 30 January 2023 

  • 1530 – मेवाड़ के राणा संग्राम सिंह का निधन।
  • 1649 – इंग्लैंड के सम्राट ‘चार्ल्स प्रथम’ का सिर कलम किया गया।
  • 1790 – पहली लाइफबोट काे टायन नदी में उतारा गया।
  • 1889 – प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का जन्म।
  • 1903 – लॉर्ड कर्जन ने कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) के मेटकाफ हॉल में ‘इंपीरियल लाइब्रेरी’ का उद्घाटन किया।
  • 1910 – भारतीय राजनेता, वकील और पूर्व रक्षा मंत्री चिदंबरम सुब्रमण्यम का जन्म।1911-‘कैनेडियन नेवल सर्विस’ का नाम बदलकर ‘रॉयल कैनेडियन नेवी’ किया गया।1913 – प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का जन्म।
  • 1933 – एडॉल्फ हिटलर ने जर्मनी के चांसलर के तौर पर शपथ ली।
  • 1948 – नाथू राम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की।
  • 1949 – रात्रि एयर मेल सेवा की शुरुआत हुई।
  • 1964 – दक्षिण वियतनाम में सेना ने रक्तविहीन तख्तापलट के जरिये सत्ता पर कब्जा किया।
  • 1968 – हिन्दी के महान पत्रकार एवं साहित्यकार माखन लाल चतुर्वेदी का निधन।
  • 1971 – इंडियन एयरलाइंस के ‘फोकर फ्रेंडशिप विमान’ का अपहरण।
  • 1972 – पाकिस्तान ने ‘राष्ट्रमंडल’ से अपना नाम वापस लिया।
  • 1989 – अमेरिका ने अफगानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद किया।
  • 1991 – इराकी सेना ने सउदी अरब की सीमा के नजदीक एक शहर पर कब्जा किया। इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिक मारे गए।
  • 2007 – टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में खरीदा।
  • 2008 – चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प पेपर घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई।
  • 2016 – नाइजीरिया में मैदुगुरी के दालोरी गांव के पास बोको हराम के हमले में 65 लोग मारे गये तथा 136 घायल हुए।

-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post