Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 13 फरवरी 2023
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 13 February 2023
- 1542 - इंग्लैंड की रानी कैथरीन हवाई को मौत के घाट उतार दिया गया।
- 1575 - फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक।
- 1668 - लिस्बन संधि में स्पेन ने पुर्तगाल को मान्यता दी।
- 1693 - अमेरिका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज खुला।
- 1795 - अमेरिका में पहली स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुली।
- 1856 - ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने लखनऊ के साथ-साथ अवध का भी अधिग्रहण किया।
- 1879 - स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का जन्म।
- 1911 - प्रसिद्ध शायर फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ का जन्म।
- 1916 - भारतीय सेना के कमांडर जगजीत सिंह अरोड़ा का जन्म।
- 1920 - स्विट्जरलैंड लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
- 1931 - नयी दिल्ली भारत की राजधानी घोषित हुई।
- 1941 - जर्मनी में नाजियों ने डच यहूदी परिषद पर हमला किया।
- 1945 - सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गये।
- 1945 - हिंदी सिनेमा के जाने माने अभिनेता विनोद मेहरा का जन्म।
- 1966 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
- 1968 - पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ऑल इण्डिया जन संघ के अध्यक्ष चुने गए।
- 1974 - नोबेल पुरस्कार विजेता अलेक्सान्द्र सोल्शेनीत्सिन को सोवियत संघ सरकार और साम्यवाद की आलोचना करने के लिए देश से निकाला गया।
- 1984 - पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया।
- 1990 - अमेरिका, ब्रिटेन तथा फ्रांस ने जर्मनी को फिर से एकीकृत करने पर सहमति दी।
- 2001 - मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत।
- 2002 - पर्ल अपहरण काण्ड का मुख्य अभियुक्त उमर शेख़ लाहौर में गिरफ़्तार, ईरान में हुई विमान दुर्घटना में 117 मरे।
- 2003 - प्रसिद्ध फिल्मकार यश चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिला।
- 2008 - हिंदी सिनेमा के हास्य कलाकार राजेंद्र नाथ का निधन।
- 2014 - चीन के कैली शहर में एक अवैध जुआ घर में विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गयी, अन्य 17 घायल हो गये।
- 2015 - प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. तुलसीराम का निधन।
- 2020 - अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित प्रसिद्ध पर्यावरणविद राजेन्द्र कुमार पचौरी का निधन।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)