Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 25 फरवरी 2023
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 25 February 2023
- 1586 - अकबर के दरबारी कवि बीरबल विद्रोही युसूफजई के साथ एक लड़ाई में मारे गए।
- 1788 - पिट्स रेग्यूलेट्री एक्ट पारित किया गया।
- 1836 - सैमुएल कॉल्ट ने कॉल्ट रिवॉल्वर के लिए पेटेंट लिया।
- 1921 - रूस ने जॉर्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर कब्जा किया।
- 1925 - पूर्व सोवियत संघ और जापान के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुए।
- 1945 - दूसरे विश्व युद्ध के दौरान तुर्की ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1952 - नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
- 1986 - फिलीपींस में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म।
- 1987 - सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण।
- 1988 - खाड़ी युद्ध: इराक की एक मिसाइल ने 1991 में सऊदी अरब में तैनात लगभग 30 अमेरिकी सैनिकों को मार गिराया।
- 2000 - रूस की निचली संसद ड्यूमा ने भारत के साथ द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन किया।
- 2006 - दीपा मेहता की फिल्म 'वॉटर' को 'गोल्डेन किन्नारी' पुरस्कार मिला।
- 2008 - सेंचुरियन बैंक ऑफ पंजाब और एचडीएफसी के विलय के लिए 2 शेयर अनुपात को मंजूरी दी गई।
- 2009 - 'नो कंट्री फॉर ओल्ड मैन' को 80वें ऑस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया।
- 2009 - आईपीएल टूर्नामेंट के निदेशक के रूप में पूर्व सैन्य अधिकारी धीरज मल्होत्रा नियुक्त।
- 2010 - नवंबर, 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच ठप पड़ा बातचीत का सिलसिला दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता से फिर शुरू हुआ।
- 2012 - मशहूर फिल्म 'द आर्टिस्ट' को चार श्रेणियों में इंडिपेंडेंट स्पिरिट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 2013 - रूस में स्कूल सहित कई सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध लगाने का कानून बनाया गया।
- 2015 - पूर्वोत्तर अफगानिस्तान में हिमस्खलन में कम से कम 310 लोगों की मौत।
- 2017 - दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके एक रिश्तेदार और एक सरकारी अधिकारी के खिलाफ कथित पीडब्ल्यूडी घोटाले की आरोपों की जांच के संबंध में दिल्ली पुलिस ने अदालत के समक्ष स्थिति रिपोर्ट दायर की।
- 2018 - भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (डीआरडीओ) ने 25 फरवरी, 2018 को कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में स्थित अपने परीक्षण केंद्र से स्वदेश निर्मित ड्रोन रुस्तम-2 का सफल परीक्षण किया।
- 2019 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गेट पर बने देश के पहले राष्ट्रीय समर संग्रहालय का उद्घाटन किया।
- 2021 - पंजाब नेशनल बैंक के साथ 14,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत ने मामले में मुख्य आरोपी भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण का आदेश दिया।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)