Today's history | आज का इतिहास 3 February 2023

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 3 February 2023

आज का इतिहास | दिनांक 3 फरवरी 2023

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 3 February 2023 

  • 1760-सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को बुरी तरह हराया।
  • 1815-विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड में खोला गया।
  • 1916-बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत।
  • 1925-भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा मुम्बई से कुर्ला के बीच शुरू।
  • 1934-पहली बार हवाई जहाजों से पार्सल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। इसे शुरू करने वाले कंपनी को आज लुफ्थांसा के नाम से जाना जाता है।
  • 1938-प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान का जन्म।
  • 1942-जावा पर पहला जापानी हवाई हमला हुआ।
  • 1945-रूस द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने पर सहमत हुआ।
  • 1954-इलाहाबाद कुम्भ मेले में हुए हादसे में 500 से अधिक की मौत।
  • 1964-भारतीय रिज़र्व बैंक के 23वें गवर्नर रघुराम राजन का जन्म।
  • 1969-तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री सी.एन. अन्नादुरई का निधन।
  • 1970-भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई।
  • 1972-जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।
  • 1988-पहली परमाणु पनडुब्बी (आईएनएस चक्र) भारतीय सेना में शामिल।
  • 1996-भारत की अंतर्राष्ट्रीय व्यक्तिगत स्प्रिंट और वर्तमान राष्ट्रीय 100 मीटर इवेंट की महिला खिलाड़ी दुती चंद का जन्म।
  • 1999-भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में डेमोक्रेटिक जनता दल का पुनरुद्धार हुआ ।
  • 2003-भारत ने उज़बेकिस्तान के साथ आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
  • 2005-भारतीय मूल के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधी सभा में लाये गये विधेयक को आम राय से मंजूरी मिली।
  • 2006-मिस्र का जहाज़ अल सलाम-98 लाल सागर में डूबा।
  • 2007-भारतीय राजनीतिज्ञ तथा असम के भूतपूर्व राज्यपाल देवीदास ठाकुर का निधन।
  • 2008-कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के चोरी हुए नोबल पुरस्कार बंगलादेश में होने के संकेत मिले।
  • 2009-फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की हिस्सेदारी ख़रीदी।
  • 2012-सात भारतीय अमेरिकी 'इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च' की 40 अंतिम उम्मीदवारों की सूची में स्थान हासिल करने में कामयाब रहे हैं। अमेरिका में यह हाईस्कूल छात्रों के लिए विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धा होती
  • है।
  • 2016-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराम जाखड का निधन।
  • 2018-भारत चौथी बार बना अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप विजेता।

-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post