Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 16 दिसम्बर 2023
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 16 December 2023
16 December Ka Itihas (16 December की ऐतिहासिक घटनाये)
- इटली के माउंट विसुवियस में “1631” में ज्वालामुखी विस्फोट से 6 गांव तबाह, चार हजार से अधिक लोग मारे गये.
- जापान के माउंट फुजी पर्वत में “1707” में अंतिम बार ज्वालामुखी विस्फोट हुआ.
- ग्रेट नॉर्थ हाॅलैंड नहर “1824” में खोली गयी.
- नेपाल ने “1862” में संविधान को अपनाया.
- पोलैंड के राष्ट्रपति गैब्रियल नारुतोविक्ज़ की “1922” में हत्या कर दी गई.
- कलकत्ता (अब कोलकाता) विद्युत आपूर्ति निगम ने “1929” में हुगली नदी के भीतर नहर की खुदाई शुरु की.
- हैदराबाद में “1951” में सालार जंग संग्रहालय की स्थापना की गयी.
- कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में “1958” में एक गोदाम में लगी भीषण आग में 82 लोगों की मौत हो गयी.
- पश्चिमी पाकिस्तान के लोवाराय दर्रे में “1959” में भारी बर्फबारी से 48 लोगों की मौत हो गयी.
- तमिलनाडु के कलपक्कम में “1985” में पहले फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (एफबीटीआर) की स्थापना की गयी.
- कजाखस्तान ने “1991” में सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा की.
- पलाउ “1994” में संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना.
- गोलन पहाड़ी के मुद्दे पर “1999” में सीरिया-इस्रायल वार्ता विफल रही.
- दूरदर्शन की फ्री टु एयर डीटीएच सेवा ‘डीडी डायरेक्ट +’ का शुभारंभ “2004” में प्रधानमंत्री द्वारा किया गया.
- केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के वेतन पुनरीक्षण को “2008” में गठित चड्ढा समिति की संस्तुतियों को केन्द्र सरकार ने मंज़ूर किया.
16 December Famous People Birth (16 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)
- भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों में से एक हवा सिंह का जन्म “1937” में हुआ.
Famous Persons Death on 16 December (16 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)
- गोवा का पुर्तग़ाली गवर्नर अल्फांसो डे अल्बुकेरक का निधन “1515” में हुआ.
- परमवीर चक्रसम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का निधन “1971” में हुआ.
- प्रसिद्ध भारतीय महिला क़व्वाल शकीला बानो का निधन “2002” में हुआ.
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 16 दिसम्बर के (16 December’s Important Events and Festivities)
- विजय दिवस (भारत)
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)