Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 21 दिसम्बर 2023
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 21 December 2023
21 December Ka Itihas (21 December की ऐतिहासिक घटनाये)
- जॉन जे “1784” में अमेरिका के पहले विदेश मंत्री बने.
- रसायन शास्त्री पियरे और मेरी क्यूरी ने “1898” में रेडियम की खोज की.
- इंग्लैंड के हुलटन में “1910” में कोयला खदान में हुए विस्फोट में 344 श्रमिकों की मौत हुई.
- अमेरिका में पहली मूक हास्य फीचर फिल्म “तिल्लीस पंचर्ड रोमांस” “1914” में रिलीज हुई.
- अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने “1921” में धरना प्रदर्शन और काम रोकने को असंवैधानिक घोषित किया.
- ब्रिटेन के संरक्षित राज्य के दर्जे से मुक्त होकर नेपाल “1923” में पूर्ण स्वतंत्र देश बना.
- अर्थर वेन का बनाया दुनिया का पहला क्रॉसवर्ड न्यूयॉर्क वर्ल्ड अखबार “1931” में प्रकाशित हुआ.
- रंगीन चित्रों और आवाज वाली पहली कार्टून फिल्म-डिजनीस स्नो व्हाईट- का प्रदर्शन “1937” में किया गया.
- पुर्तग़ाली शासकों ने “1949” में इंडोनेशिया को संप्रभु राष्ट्र घोषित किया.
- सैफुद्दीन किचलू “1952” में तत्कालीन सोवियत संघ का लेनिन शांति पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने.
- अमरीकी राष्ट्रपति जॉन एफ़ कैनेडी और ब्रितानी प्रधानमंत्री हैरल्ड मैकमिलन ने “1962” में बहामास में बातचीत के बाद एक बहुआयामी नैटो परमाणु बल बनाने का फैसला किया.
- नेपाली प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने “1998” में पद से इस्तीफ़ा दिया.
- ब्रिटेन ने “2002” में धमकी के बाद बोगोटा का दूतावास बंद किया.
- “गंगनम स्टाइल” “2012” में यूट्यूब पर एक अरब बार देखे जाने वाला पहला वीडियो बना.
21 December Famous People Birth (21 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)
- संयुक्त राष्ट्र संघ के चौथे महासचिव कुर्त वॉल्डहाइम का जन्म “1918” में हुआ.
- नौर्बेआई पादरी और राजनेता इतुबवा अम्रम का जन्म “1922” में हुआ.
- कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध रचनाकार यू. आर. अनंतमूर्ति का जन्म “1932” में हुआ.
- वर्ष 2002 बैंच के वन सेवा अधिकारी और 2015 में ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार’ प्राप्तकर्ता संजीव चतुर्वेदी का जन्म “1974” में हुआ.
Famous Persons Death on 21 December (21 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)
- हिन्दी गद्य साहित्य के महान् साहित्यकार, पत्रकार एवं युगविधायक महावीर प्रसाद द्विवेदी का निधन “1938” में हुआ.
- भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की माँ तेजी बच्चन का निधन “2007” में हुआ.
- देश के जाने-माने न्यूक्लियर फिजिसिस्ट पी के अयंगर का निधन “2011” में हुआ.
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)