Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 23 दिसम्बर 2023
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 23 December 2023
23 December Ka Itihas (23 December की ऐतिहासिक घटनाये)
- खगोलविद जियोवनी कैसिनी ने “1672” में शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की.
- रवीन्द्रनाथ टैगोर ने “1894” में पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में पूस मेले का उद्घाटन किया.
- शांतिनिकेतन में “1901” में ब्रह्मचर्य आश्रम को औपचारिक रूप से खोला गया.
- नई दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करने के वास्ते वायसराय लार्ड हार्डिंग द्वितीय ने “1912” में हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया लेकिन इस दौरान एक बम विस्फोट में वह घायल हो गए.
- प्रथम विश्व युद्ध: आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना “1914” में मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची.
- विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन “1921” में हुआ.
- बीबीसी रेडियो ने “1922” में दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया.
- आर्य समाज प्रचारक एवं विद्वान् स्वामी श्रद्धानंद की हत्या “1926” में हुई.
- मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का सफल प्रक्षेपण “1968” में हुआ.
- हरियाणा के मंडी डाबवाली इलाके में स्थित एक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान “1995 में आग लगने से 360 लोगों की मौत हो गयी.
- न्यूजीलैंड ने “2000” में आस्ट्रेलिया को हराकर विश्व महिला क्रिकेट ख़िताब जीता.
- इस्रायल ने “2003” में गाजा पट्टी पर हमला किया.
- वामपंथी विरोधी लेक काकजिंस्की ने “2005” में पौलैंड के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण किया.
23 December Famous People Birth (23 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)
- भारतीय राजनीतिज्ञ, जानेमाने अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता रास बिहारी घोष का जन्म “1845” में हुआ.
- कुशल राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्रता सेनानी सत्येन्द्र चंद्र मित्रा का जन्म “1888” में हुआ.
- भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री, जो किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता माने जाते थे चौधरी चरण सिंह का जन्म “1902” में हुआ.
Famous Persons Death on 23 December (23 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)
- भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक स्वामी श्रद्धानन्द का निधन “1926” में हुआ.
- भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक अर्जुन लाल सेठी का निधन “1941” में हुआ.
- भारत के दसवें प्रधानमंत्री पामुलापति वेंकट नरसिंह राव का निधन “2004” में हुआ.
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 23 दिसम्बर के (23 December’s Important Events and Festivities)
- किसान दिवस (चरण सिंह का जन्म दिवस)
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)