Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 27 दिसम्बर 2023
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 27 December 2023
27 December Ka Itihas (27 December की ऐतिहासिक घटनाये)
- कलकत्ता (अब कोलकाता) में “1861” में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न हुई.
- “जन गण मन”, भारत का राष्ट्रगान “1911” में प्रथम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया.
- टोक्यो में “1923” में जापान के युवराज एक हत्या के प्रयास में सुरक्षित बच गए.
- पर्सिया के शाह ने “1934” में पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की.
- तुर्की में “1939” में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत हुई.
- वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए “1945” में विश्व बैंक की स्थापना की गई.
- यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में “1985” में 16 लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल हुए.
- आस्ट्रेलिया में “2000” में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता दी.
- भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए “2001” में संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय; लश्कर-ए-तोइबा ने अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया.
- ‘ईव’ नामक पहले मानव क्लोन ने “2002” में संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया.
- भारत ने “2004” में तीसरे और अन्तिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर शृंखला 2-1 से जीती.
- रावलपिंडी के पास “2007” में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या कर दी गयी.
- वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में “2008” में तारे ज़मीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला और आशा एण्ड कम्पनी का नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में दर्ज किया गया.
27 December Famous People Birth (27 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)
- उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात कवि ग़ालिब का जन्म “1797” में हुआ.
- उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का जन्म “1927” में हुआ.
- भारत के राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार शंकर दयाल सिंह का जन्म “1937” में हुआ.
- परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक लांस नायक अल्बर्ट एक्का का जन्म “1942” में हुआ.
- अभिनेता सलमान ख़ान का जन्म “1965” में हुआ.
Famous Persons Death on 27 December (27 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)
- चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक वांगकान धांग का निधन “1998” में हुआ.
- बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता फ़ारुख़ शेख़ का निधन “2013” में हुआ.
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)