Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 8 दिसम्बर 2023
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 8 December 2023
8 December Ka Itihas (8 December की ऐतिहासिक घटनाये)
- यूरोपीय देश आस्ट्रिया की राजधानी विएना में “1881” में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी.
- जर्मनी और अमेरिका के बीच “1923” मे मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गए.
- अमेरिका और ब्रिटेन ने “1941” में जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
- आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में “1956” में सोलहवें ओलंपिक खेल का समापन हुआ.
- पहले पनडुब्बी आईएनएस कतार में “1967” में सेना में शामिल किया गया.
- अमेरिका ने नेवादा में “1976” में परमाणु परीक्षण किया गया.
- ओलंपिक के इतिहास में “1998” में पहली बार महिला आइस हॉकी को शामिल किया गया.
- भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन के बाद गौमूत्र को “2002 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया.
- पूर्वी नेपाल नक्सलियों ने “2002” में बम से हमला कर एक बस को उड़ा दिया जिसमें पांच व्यक्ति मारे गए और 30 से ज्यादा घायल हो गए.
- उमा भारती “2003” में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुई.
- पाकिस्तान ने “2004” में 700 कि.मी. की दूरी तक मारने वाली शाहीन -1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया.
- रेड क्रॉस और रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने “2005” में सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल को अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया.
8 December Famous People Birth (8 December को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)
- मराठा साम्राज्य का प्रसिद्ध पेशवा बालाजी बाजीराव का जन्म “1721” में हुआ.
- प्रसिद्ध मराठी विद्वान नारायण शास्त्री मराठे का जन्म “1877” में हुआ.
- भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और बैले निर्माता उदय शंकर का जन्म “1900” में हुआ.
- भारतीय अभिनेता धर्मेन्द्र का जन्म “1935” में हुआ.
- भारतीय अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का जन्म “1946 में हुआ.
Famous Persons Death on 8 December (8 December को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)
- भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी भाई परमानन्द का निधन “1947” में हुआ.
- जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में शिक्षा के बीच लोकप्रिय रहे जनकवी रमाशंकर यादव ‘विद्रोही’ का निधन “2015” में हुआ.
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 8 दिसम्बर के (8 December’s Important Events and Festivities)
- दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन दिवस
- अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह (08-14 दिसम्बर)
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)