Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 11 जनवरी 2024
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 11 January 2024
11 January Ka Itihas (11 January की ऐतिहासिक घटनाये)
- डायबटीज के मरीजों को 1922″ में पहली इंसुलिन दी गई थी.
- बाल मजदूरी के खिलाफ “1954” में आवाज उठाने वाले नोबल विजेता कैलाश सत्यार्थी का जन्म हुआ था.
- पेरू के उत्तरी-पश्चिमी पहाड़ी क्षेत्र में “1962” में पत्थरों और बर्फ़ की बड़ी-बड़ी चट्टानों के सरकने से कई गांव और शहर बर्फ़ और चट्टानों की तह के नीचे दब गए जिसमें कम से कम दो हज़ार लोगों की मौत हो गई थी.
- अपनी सादगी से दिल जीतने वाले लाल बहादुर शास्त्री का “1966” में निधन ताशकंद में हुआ था.
- अल्जीरिया की सरकार ने “1998” में दो गांवो पर हुए हमलों के लिए, जिसमें 100 लोगों की हत्या कर दी गई थी, इस्लामी चरमपंथियों को ज़िम्मेदार ठहराया था.
- पहली लाटरी का शुभारम्भ इंग्लैण्ड में “1569” में हुआ.
- ब्रैडेनबर्ग और फ़्राँस के बीच “1681” में रक्षा गठबंधन हुआ.
- अमेरिका के फिलाडेल्फिया में “1759” में पहली जीवन बीमा कंपनी की शुरूआत हुई.
- चिंग थांग खोंबा “1779” में मणिपुर के राजा बने.
- जापान ने “1942” में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पर कब्जा किया
- यूनानी गृहयुद्ध में “1945” में संघर्ष विराम हुआ
- भारत के अख़बारी काग़ज़ का उत्पादन “1955” में प्रारम्भ हुआ
- बांग्लादेश को पूर्वी जर्मनी ने “1973” में मान्यता प्रदान की
- जॉर्डन के शाह हुसैन “1996” में अपनी पहली सार्वजनिक यात्रा पर इजरायल के सबसे बड़े शहर तेल अवीव पहुंचे
- भारत और इंडोनेशिया के बीच “2001” में पहली बार रक्षा समझौता हुआ.
- 66 वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड में “2009” में स्लमडॉग मिलियनेयर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला.
11 January Famous People Birth (11 January को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)
- भारतीय राजनीतिज्ञ शिबु सोरेन का “1944” में जन्म हुआ.
- बाल मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले नोबल विजेता कैलाश सत्यार्थी का “1954” में जन्म हुआ.
- भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का “1973” में जन्म हुआ.
- भारत के प्रसिद्ध कवियों में से एक श्रीधर पाठक का “1860” में जन्म हुआ.
- प्रसिद्ध अमरीकी दार्शनिक तथा मनोवैज्ञानिक विलियम जेम्स का “1842” में जन्म हुआ.
Famous Persons Death on 11 January (11 January को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)
- जय जवान जय किसान का नारे देने वाले तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का “1966” में निधन हुआ.
- शेरपा तेनज़िंग के साथ माउन्ट एवरेस्ट के प्रथम आरोहनकर्ता और समाजसेवी सर एडमंड हिलेरी का “2008” में निधन हुआ.
महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव 11 जनवरी के (11 January’s Important Events and Festivities)
- लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)