Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 4 जनवरी 2024
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 4 January 2024
4 January Ka Itihas (4 January की ऐतिहासिक घटनाये)
- इंग्लैंड के किंग चार्ल्स ने “1642” में 400 सैनिकों के साथ संसद पर हमला किया.
- इंग्लैंड ने “1762” में स्पेन और नेपल्स पर युद्ध की घोषणा की.
- किंग जार्ज पंचम ने “1906” में कलकत्ता (अब कोलकाता) के विक्टोरिया मेमोरियल हॉल की आधारशिला रखी.
- ब्रिटिश ईस्ट इंडीज के वायसराय विलिंगडन ने “1932” में महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू को गिरफ्तार किया.
- बर्मा (अब म्यांमार) ने “1948” में ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की.
- चीन के सुरक्षाबलों ने “1951” में कोरियाई युद्ध के दौरान सियोल पर कब्जा किया.
- अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में “1962” में पहली स्वचालित (मानवरहित) मेट्रो ट्रेन चली.
- नई दिल्ली में “1972” में इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिमिनालॅजी एंड फारेंसिक साइंस का उद्घाटन.
- पाकिस्तान में “1990” में दो ट्रेनों की टक्कर में करीब 307 लोग मारे गए और उससे दोगुने घायल हुए.
- बंग्लादेश ने “1998” में भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इनकार किया.
- ब्रिटिश प्रधानमंत्री “2002” में टोनी ब्लेयर भारत पहुंचे.
- भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जफर उल्ला खान जमाली के बीच “2004” में इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित.
- अमेरिका ने “2008” में श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगाई.
- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने “2009” में यूपीए से नाता तोड़ा.
- गोवा में “2014” में तीन मंजिला इमारत ढहने से 14 लोग मारे गए.
- भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल अयुब खान के बीच “1966” में ताशकंद में भारत-पाक वार्ता हुई.
- दक्षिण अफ्रीका ने “1906” में इंग्लैंड को एक विकेट से हराकर अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल की.
4 January Famous People Birth (4 January को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति)
- मशहूर भौतिक विज्ञानी आइजक न्यूटन का जन्म “1643” में हुआ.
- नेत्रहीनों के लिये ब्रेल लिपि का आविष्कार करने वाले प्रसिद्ध व्यक्ति लुई ब्र्रेल का जन्म “1809” में हुआ.
- भारतीय लेखक नाबिला जमशेद का “1988” में जन्म हुआ.
- हिन्दी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता आदित्य पंचोली का “1965” में जन्म हुआ.
- भारत के सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता प्रताप चन्द्र सारंगी का “1955” में जन्म हुआ.
- भारत के 43वें मुख्य न्यायाधीश रहे टी. एस. ठाकुर का “1952” में जन्म हुआ.
- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री निरुपा रॉय का “1931” में जन्म हुआ.
- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का “1925” में जन्म हुआ.
Famous Persons Death on 4 January (4 January को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन)
- राजस्थान के वयोवृद्ध साहित्यकार, पत्रकार एवं इतिहासकार झाबरमल्ल शर्मा का “1983” में निधन हुआ.
- गांधीजी के अनुयाई और प्रसिद्ध पत्रकार रामचंद्र कृष्ण प्रभु का “1967” में निधन हुआ.
- भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार और शिक्षाविद मोहम्मद अली का “1931” में निधन हुआ.
- खड़ी बोली के प्रसिद्ध कवि अयोध्याप्रसाद खत्री का “1905” में निधन हुआ.
- भारत के 38 वें मुख्य न्यायाधीश एस.एच कपाड़िया का “2016” में निधन हुआ.
- हिन्दी फिल्मों के मशहूर संगीतकार राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) का “1994” में का निधन हुआ.
- दुबई के शासक शेखमकतूम बिन रशीद अल मकतूम का “2006” में निधन हुआ
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)