Today's history | आज का इतिहास 12 April 2024

 

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 12 April 2024

आज का इतिहास | दिनांक 12 अप्रैल 2024

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 12 April 2024 

1621-सिख गुरु तेग बहादुर का जन्म।

1801-रणजीत सिंह ने खुद को पंजाब का महाराजा घोषित किया।

1861-अमेरिका में गृह युद्ध शुरु हुआ।

1885-प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्त्ववेत्ता राखालदास बंद्योपाध्याय का जन्म।

1910-भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार केदार शर्मा का जन्म।

1917-भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक वीनू मांकड़ का जन्म।

1927-ब्रिटिश कैबिनेट ने महिलाओं को वोटिंग अधिकार देने का समर्थन किया।

1945-अमेरिका द्वारा ओकीनावा पर आक्रमण, जापानी मंत्रिमंडल का त्यागपत्र, अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट का निधन।

1946-सीरिया पर फ्रांस का कब्जा समाप्त हुआ।

1978-भारत की पहली डबल डेकर रेलगाड़ी बम्बई के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे के लिए अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुई।

1981-अमेरिकी कांग्रेस में पहली हिंदू अमेरिकी सांसद तुलसी गेबार्ड का जन्म।

1991-खाड़ी युद्ध औपचारिक रूप से समाप्त।

1998-गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

2006-साइप्रस के राष्ट्रपति तासोस पापादोलस 06 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।

2006-कन्नड़ फ़िल्मों के अभिनेता राजकुमार का निधन।

2007-पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइपलाइन पर भारत को मंजूरी दी।
एयरलाइन्स जेट ने एयर सहारा को ख़रीदा।

2008-भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति और सांसद लॉर्ड स्वराजपाल के स्वामित्व वाले केपेरो समूह ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में मोटर वाहन के पुर्जे बनाने की तीन इकाइयों को लगाने का फ़ैसला किया।

2009-जिम्बाब्वे ने अपनी आधिकारिक मुद्रा 'जिम्बाब्वे डॉलर' को त्याग दिया।

2010-ब्रिटिश-भारतीय लेखक राणा दासगुप्ता को महागाथा सोलो के लिए 2010 का कॉमनवैल्थ राइटर्स पुरस्कार देने की घोषणा की गई।
आस्ट्रेलियाई ग्लेंडा गेस्ट के 'सिडॉन रॉक' को यहाँ हुए पुरस्कार के ग्रांड फिनाले में 'श्रेष्ठ पहली पुस्तक' का अवार्ड मिला।

2013-फ्रांस की सीनेट ने समलैंगिक विवाह को मान्यता दे दी।

2014-मशहूर गीतकार गुलज़ार को वर्ष 2013 के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया गया।

2021-ब्रिटेन ने 175 दिनों के बाद अपने कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील दी।

2022 ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पर कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान पार्टियों में भाग लेने के लिए जुर्माना लगाया गया था।

2023-भारतीय रंगमंच, फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री उत्तरा बाओकर का निधन।


-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post