Today's history | आज का इतिहास 16 April 2024

 

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 16 April 2024

आज का इतिहास | दिनांक 16 अप्रैल 2024

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 16 April 2024 

1853-भारत में पहली रेल बम्बई (अब मुबंई) से ठाणे के बीच चली।

1889-अपने बेहतरीन अभियान से दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का जन्म।

1913-भारत के प्रसिद्ध चित्रकार के एच आरा का जन्म।

1917-पेट्रोग्राड में रूसी सैनिकों का विद्रोह, रूस में अस्थायी सरकार का गठन, जार निकोलस द्वितीय द्वारा सिंहासन एवं देश का त्याग।

1919-अमृतसर में हुए जालियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए महात्मा गांधी ने प्रार्थना सभा और उपवास की घोषणा की।

1919-भारतीय वायु सेना के सबसे वरिष्ठ और पांच सितारा वाले रैंक तक पहुँचने वाले एकमात्र मार्शल अर्जन सिंह का जन्म।

1945-सोवियत पनडुब्बी के कारण जर्मन शरणार्थी पोत डूब गया जिससे 7000 लोग मारे गए।

1961-प्रसिद्ध सिख नेता और क्रांतिकारी रणधीर सिंह का निधन।

1964-ब्रिटेन के चर्चित अपराधों में शामिल 'द ग्रेट ट्रेन रॉबरी' के लिए 12 लोगों को 307 साल की सज़ा सुनाई गई।

1976-आठ वर्ष तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और 13 वर्षो तक लेबर पार्टी के नेता रहे हेरल्ड विल्सन ने त्यागपत्र दिया।

1978-भारतीय अभिनेत्री लारा दत्ता का जन्म।

1990-बिहार की राजधानी पटना के निकट एक खचाखच भरी यात्री गाड़ी के दो डिब्बो में विस्फोट के बाद कम से कम 80 लोगों की जान गई और 65 अन्य घायल हो गए।

1999-पाकिस्तान ने भारत को हराकर कोका कोला कप त्रिकोणीय टूर्नामेंट (शारजाह) जीता।

2002-दक्षिण कोरिया में विमान दुर्घटना में 120 लोग मरे।

2004-भारत में रावलपिंडी में तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हराकर दोनों देशों के बीच आयोजित श्रृंखला 2-1 से जीती।

2008-लेसेस्टर सिटी काउंसिल (लंदन) ने इस बहुसांस्कृतिक शहर में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने को मंजूरी प्रदान की।

2010-ब्रिक सम्मेलन के बाद जारी साझा बयान में ब्रिक के सदस्य राष्ट्रों ब्राजील, रूस, भारत एवं चीन के नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत-ब्राजील की महत्त्वपूर्ण भूमिका और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने वाले सुधार पर बल दिया।

2011-महावीर चक्र विजेता ब्रिगेडियर भवानी सिंह का निधन।

2013-भारतीय रेल 160 साल की हुई।
गूगल ने अपना डूडल (लोगो) भारत की पहली यात्री रेल को समर्पित किया है।
इस लोगो में धुआं उड़ाती रेलगाड़ी खजूर के पेड़ों से घिरे रेलमार्ग पर चलती दिख रही है और इन दोनों का मेल गुंबद और मीनार से बने महल जैसा लग रहा है।

2018-भारतीय सेना के कमांडरों का द्विवार्षिक सम्मेलन नयी दिल्ली में शुरु हुआ।

2019-न्यूयार्क टाइम्स और द वॉल स्ट्रीट जर्नल को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से जुड़ी खोजी खबरों के लिए पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post