Today's history | आज का इतिहास 29 March 2025

 

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 29 March 2025

आज का इतिहास | दिनांक 29 मार्च 2025

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 29 March 2025 

1798: स्विटजरलैंड गणराज्य बना।

1807: जर्मनी के खगोलविद् विल्हेम ओल्बर्स ने क्षुद्रग्रह वेस्ता खोजा।
इसे आसमान का सबसे चमकदार छोटा तारा कहा गया।

1849 : महाराजा दिलीप सिंह ने अपने दिवंगत पिता रणजीत सिंह का सिंहासन छोड़ दिया और पंजाब पर ईस्ट इंडिया कंपनी का कब्जा हो गया।

1857 कलकत्ता के निकट बैरकपुर में मंगल पांडे ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका।

1859 : बहादुर शाह जफर द्वितीय को 1857 की क्रांति में भागीदारी का दोषी पाया गया और अंग्रेज सरकार ने उन्हें देश निकाला देकर रंगून भेज दिया।

1901ः ऑस्ट्रेलिया में पहली बार फेडरल इलेक्शन हुए।

1943ः स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मण नायक को बरहामपुर जेल में फांसी पर लटकाया गया।

1954ः भारतीय लोक प्रशासन संस्थान का उद्घाटन किया गया।

1954 : राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय :नेशनल गैलरी आफ मॉडर्न आर्ट: का दिल्ली में शुभारंभ
1967ः फ्रांस ने पहली बार अपनी परमाणु पनडुब्बी की शुरुआत की।

1981ः पहली लंदन मैराथन नार्वेजियन इजेज सिमंसेंन ने जीती।

1999 : उत्तर प्रदेश के कुमायूं और चमोली :अब उत्तराखंड: में आधी रात के ठीक बाद आए 6.8 वेग के भूकंप में 100 से ज्यादा लोगों की मौत।

1999ः अमेरिकी शेयर इंडेक्स डाउ जोंस पहली बार 10000 अंक के पार गया।

2002 : दिल्ली और बीजिंग के बीच सीधी वाणिज्यिक उड़ान सेवा फिर से शुरू।

2004ः आयरलैंड कार्यस्थलों पर धूम्रपान प्रतिबंधित करने वाला पहला देश बना।

2008ः दुनिया के 370 शहरों ने पहली बार ऊर्जा बचत के लिए अर्थ ऑवर मनाने की शुरुआत की।

2010ः मास्को मेट्रो टेन में दो आत्मघाती हमले हुए, उसमें 40 लोगों की जान गई।

2011ः भारत और पाकिस्तान के बीच टेरर हॉटलाइन बनी।
2008 के मुंबई हमलों के बाद विश्वास बहाली के उपायों के तौर पर इस कदम को देखा गया।

2020 : भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 के पार।
लाखों प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के कारण सामुदायिक संचरण का खतरा बढ़ा।


-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post