Today's history | आज का इतिहास 21 April 2025

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 21 April 2025

आज का इतिहास | दिनांक 21 अप्रैल 2025

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 21 April 2025 


1451 – लोदी वंश का संस्थापक बहलोल लोदी खां दिल्ली का शासक बना।


1526 - पानीपत की पहली लड़ाई में बाबर ने लोदी वंश के अंतिम शासक इब्राहिम लोदी को मार गिराया।


1572 – फ्रांस और इंग्लैंड के बीच स्पेन के खिलाफ सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर।


1654 - इंग्लैंड और स्वीडन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर।


1720 - बाजी राव प्रथम पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने।


1739 – स्पेन और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।


1782 – थाईलैंड की राजधानी बैंकाक शहर की स्थापना।


1895 – अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर पैनटॉप्टिकान का प्रदर्शन किया गया।


1910 – टॉम सायर तथा हकलबरी फिन जैसे संजीदा किरदारों के रचियता अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन का निधन।


1926 - इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म।


1938 - मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का पाकिस्तान के लाहौर में निधन।


1941 - यूनान ने नाजी जर्मनी के सामने आत्मसमर्पण किया।


1945 - दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ की सेना ने जर्मनी के बर्लिन शहर के बाहरी इलाकों पर कब्जा किया।


1960 - ब्राजीलिया ब्राजील की राजधानी बनी।


1967 - यूनान में सैन्य तख्तापलट हुआ।


1975 – दक्षिण वियनाम के राष्ट्रपति गुएन वान थिऊ को इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया।


1987 - श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम धमाके में 100 से ज्यादा लोगों की मौत।


1996 - भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।


2006 - नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की।


2007 - वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने वनडे क्रिकेट से सन्यास लिया।


2013 – आंकड़ो की बाजीगरी में मशीन को मात देने वाली शकुन्तला देवी का निधन।


2015 - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जानकी बल्लभ पटनायक का निधन।


2021 - प्रसिद्ध बांग्ला कवि, आलोचक एवं शिक्षाविद शंख घोष का निधन।



-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post