General Hindi Grammar Question-Answers हिंदी व्याकरण: Sentence Correction [वाक्य-शुद्धि]-4

General Hindi Grammar Question-Answers हिन्दी व्याकरण - Sentence Correction [वाक्य-शुद्धि]

 General Hindi Grammar Question-Answers

हिन्दी व्याकरण - Sentence Correction [वाक्य-शुद्धि]


हिन्दी व्याकरण – Sentence Correction [वाक्य-शुद्धि] is very important topic of सामान्य हिंदी व्याकरण in the exam point of view. We are going to share the set of 20 Multiple Choice Questions in this post. Complete the all practice set of this topic that are provided by Educationalmantra. GK questions of this post "हिंदी भाषा : मुख्य तथ्य MCQ Practice Quiz" Check General Hindi Grammar Questions with Answers for all Competitive examinations like CTET, HTET, UPTET, BTET, RTET, HPTET, PSTET & other TET Exams UPSC, SSC, Railway, Banking, State PSC, CDS, NDA, SSC CGL, SSC CHSL, Patwari, Samvida, Police, SI, CTET, TET, Army, MAT, CLAT, NIFT, IBPS PO, IBPS Clerk, CET, Vyapam etc. General Knowledge or Samanya Gyan . Candidates who are appearing in upcoming written exams for PRT, TGT, PGT & other Teacher Recruitment tests can practice हिंदी व्याकरण) Hindi Grammar objective type questions with answers based on Multiple Choice Question Pattern. These Online Quiz contain the previous year asked questions in various govt exams, so practice these Online GK Test in Hindi at least one set of each subject daily. Get also all other subjects GK Questions and Answers in MCQ format from Educationalmantra. Here we provide important question-answers on Hindi Grammar which include स्वर-व्यंजन, वचन, लिंग, समास, संधि, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, अलंकार, मुहावरे, लोकोक्ति, कारक इत्यादि topics. General Hindi questions (सामान्य हिंदी प्रश्न) also include Hindi Literature Objective MCQs (हिंदी साहित्य वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर). These questions are also beneficial for those candidates who are preparing for SSC, Bank and other examinations based on objective questions. Hindi Grammar important questions and answers can be checked here. .


General Hindi Grammar Question-Answers [Check All Category]

Q1. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : शीर्षक को छोटा, आकर्षक और विषय से संबद्ध रखना चाहिए |
A.शीर्षक को छोटा,
B.आकर्षक और
C.विषय से संबद्ध
D.रखना चाहिए |
Ans: रखना चाहिए |
Q2. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : सांस्कृतिक जागृति के पीछे राष्ट्रीय जागृति आती है |
A.सांस्कृतिक जागृति
B.के पीछे
C.राष्ट्रीय
D.जागृति आती है |
Ans: के पीछे
Q3. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : संसार के प्रत्येक कोने-कोने में अनगिनत भाषाएँ बोली जाती हैं |
A.संसार के
B.प्रत्येक कोने-कोने
C.में अनगिनत भाषाएँ
D.बोली जाती हैं |
Ans: प्रत्येक कोने-कोने
Q4. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : काव्य की शोभा अथवा चमत्कार कभी शब्दों में होता है और कभी अर्थों में |
A.काव्य की शोभा
B.अथवा चमत्कार
C.कभी शब्दों में होता है
D.और कभी अर्थों में |
Ans: और कभी अर्थों में |
Q5. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : कृपया आप ही यह बताने की कृपा करें कि दिल्ली कब चलना है |
A.कृपया आप ही
B.यह बताने की कृपा करें
C.कि दिल्ली कब
D.चलना है |
Ans: कृपया आप ही
Q6. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : विद्यार्थियों ने प्राचार्य को एक गेंदे की माला पहनाई |
A.विद्यार्थियों ने
B.प्राचार्य को
C.एक गेंदे की
D.माला पहनाई |
Ans: एक गेंदे की
Q7. निम्नलिखित में से वाक्य के शुद्ध रूप का चयन कीजिए -
A.वह दंड पाने योग्य है |
B.वह दंड लेने योग्य है |
C.वह दंड के योग्य है |
D.वह दंड देने योग्य है |
Ans: वह दंड के योग्य है |
Q8. निम्नलिखित में से वाक्य के शुद्ध रूप का चयन कीजिए -
A.भारत में अनेक जाति हैं |
B.भारत में अनेकों जाति हैं |
C.भारत में अनेक जातियां हैं |
D.भारत में अनेकों जातियां हैं |
Ans: भारत में अनेक जातियां हैं |
Q9. निम्नलिखित में से वाक्य के शुद्ध रूप का चयन कीजिए -
A.उसे अनुत्तीर्ण होने का संशय है |
B.उसे अनुत्तीर्ण होने का शक है |
C.उसे अनुत्तीर्ण होने की आशा है |
D.उसे अनुत्तीर्ण होने की आशंका है |
Ans: उसे अनुत्तीर्ण होने की आशंका है |
Q10. निम्नलिखित में से वाक्य के शुद्ध रूप का चयन कीजिए -
A.फल बच्चे को काटकर खिलाओ |
B.बच्चे को काटकर फल खिलाओ |
C.बच्चे को फल काटकर खिलाओ
D.काटकर फल बच्चे को खिलाओ
Ans: बच्चे को फल काटकर खिलाओ
Q11. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : जो नारी अपने कामकाज को अपने बच्चों से अधिक महत्वाकांक्षी मानती है, उसे विवाह नहीं करना चाहिए |
A.जो नारी अपने कामकाज को
B.अपने बच्चों से अधिक महत्वाकांक्षी मानती है,
C.उसे विवाह नहीं करना चाहिए |
D.कोई त्रुटि नहीं
Ans: अपने बच्चों से अधिक महत्वाकांक्षी मानती है,
Q12. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : उनका परिचय कराते हुए मैंने कहा कि वे बहुत ही निकट के आर्त्माय रिश्तेदार हैं |
A.उनका परिचय कराते हुए
B.मैंने कहा कि वे
C.बहुत ही निकट के
D.आर्त्माय रिश्तेदार हैं |
Ans: आर्त्माय रिश्तेदार हैं |
Q13. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : राम ने अपनी गलती के लिए क्षमा की भीख मांगी |
A.राम ने अपनी
B.गलती के लिए
C.क्षमा
D.की भीख मांगी |
Ans: की भीख मांगी |
Q14. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : धनवान को व्यर्थ बेकार में सहायता देकर कोई लाभ न होगा |
A.धनवान को व्यर्थ
B.बेकार में
C.सहायता देकर
D.कोई लाभ न होगा |
Ans: बेकार में
Q15. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : मुख्य अतिथि आए और एक फूलों की माला पहना कर उनका स्वागत किया |
A.मुख्य अतिथि आए
B.और एक फूलों की माला पहना कर
C.उनका स्वागत किया |
D.कोई त्रुटि नहीं
Ans: और एक फूलों की माला पहना कर
Q16. निम्नलिखित में से वाक्य के शुद्ध रूप का चयन कीजिए -
A.कृपया आज का अवकाश देने की कृपा करें |
B.आज का अवकाश कृपया देने की कृपा करे |
C.आज का अवकाश देने की कृपा करे |
D.आज का कृपया अवकाश देने की कृपा करें |
Ans: आज का अवकाश देने की कृपा करे |
Q17. निम्नलिखित में से वाक्य के शुद्ध रूप का चयन कीजिए -
A.अधिकारियों के कागजात का निरीक्षण किया |
B.अधिकारियों ने कागजात का परीक्षण किया |
C.अधिकारियों ने कागजात की जांच की |
D.अधिअकारियों ने कागजात का अन्वेषण किया |
Ans: अधिकारियों ने कागजात की जांच की |
Q18. निम्नलिखित में से वाक्य के शुद्ध रूप का चयन कीजिए -
A.वन में प्रात:काल का दृश्य बहुत ही सुहावना होता है |
B.वन में प्रात:काल के समय बहुत ही सुहावना दृश्य होता है |
C.वन में प्रात:काल के समय बहुत ही मनोहारी दृश्य होता है |
D.वन में प्रात: काल का दृश्य बहुत ही खूबसूरत होता है |
Ans: वन में प्रात:काल का दृश्य बहुत ही सुहावना होता है |
Q19. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : सच्चा वीर वह है जो कभी युद्ध से पीठ दिखाकर दौड़ नहीं जाता, बल्कि शत्रु का डटकर सामना करता है |
A.सच्चा वीर वह है जो कभी
B.युद्ध से पीठ दिखाकर दौड़ नहीं जाता,
C.बल्कि शत्रु का डटकर सामना करता है |
D.कोई त्रुटि नहीं
Ans: युद्ध से पीठ दिखाकर दौड़ नहीं जाता,
Q20. वाक्य के अशुद्ध भाग का चयन कीजिए : महात्मा गांधी के सत्य और अंहिसा के सिद्धांतों की अनेकधा बार विश्व के गणमान्य नेताओं ने प्रशंसा की |
A.महात्मा गांधी के सत्य और अंहिसा
B.के सिद्धांतों की अनेकधा बार
C.विश्व के गणमान्य नेताओं ने प्रशंसा की |
D.कोई त्रुटि नहीं
Ans: के सिद्धांतों की अनेकधा बार

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post