Today's history | आज का इतिहास 22 August 2022

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 22 August 2022

आज का इतिहास | दिनांक 22 अगस्त 2022

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 22 August 2022 

  • 1320- गाजी मलिक ने नसीरुद्दीन खुसरो को पराजित किया।
  • 1707- स्वीडन और प्रशिया ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 1848- अमेरिका ने न्यू मैक्सिको पर कब्जा किया।
  • 1849- ऑस्ट्रिया ने इटली के शहर वेनिस पर चालक रहित गुब्बारों से हवाई हमला किया।
  • 1894- दक्षिण अफ्रीका के नटाल में महात्मा गांधी ने नटाल इंडियन कांग्रेस का गठन किया।
  • 1921- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई।
  • 1924- हिंदी के प्रसिद्ध लेखक और व्यंगकार हरिशंकर परसाई का जन्म।
  • 1955- प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ चिरंजीवी का जन्म।
  • 1969- अमेरिका में समुद्री तूफान में 255 लोगों की मौत।
  • 1978- केन्या के पहले राष्ट्रपति जोमो केन्याता का निधन।
  • 1979- राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने लोकसभा भंग की।
  • 1996- मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई किया गया।
  • 2007- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए दो सप्ताह के मिशन पर गया अंतरिक्ष यान एंडेवर फ़्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर पर उतरा।
  • 2007- मिस्र के पुरातत्त्वविदों ने सिवा क्षेत्र में करीब 20 लाख वर्ष पुराने मानव पद-चिह्नों का पता लगाया।
  • 2014- ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित कन्नड़ भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार, आलोचक और शिक्षाविद यू. आर. अनंतमूर्ति का निधन।
  • 2018- राही सरनोबत ने एशियाई खेलों में 25 मीटर पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post