Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 23 अगस्त 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 23 August 2022
- 1456- जर्मनी के योहानेस गुटेनबर्ग ने पहले आधुनिक छापेखाने में बाइबिल की पहली प्रति छापी।
- 1821- मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की।
- 1939- तत्कालीन सोवियत रूस और जर्मनी के बीच एक दूसरे पर हमला न करने की संधि पर हस्ताक्षर।
- 1947- वल्लभ भाई पटेल देश के उप प्रधानमंत्री नियुक्त किये गये।
- 1976- चीन में भूकंप से हजारों लोगों की मौत।
- 1979- ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला।
- 1986- बम्बई के शंभु अभावाने ने सबसे लंबे समय तक टाइपिंग का मैराथन जीतकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।
- 1990- पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एक होने की घोषणा की।
- 1995- देश का पहला सेलुलर फोन कलकत्ता (अब कोलकाता) में व्यावसायिक तौर पर पेश किया गया।
- 1997- अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार वर्ष पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द।
- 1999- इजरायल और फिलीस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर पुन बातचीत शुरु हुई।
- 2003- ब्राजील में अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट होने से कम से कम 21 लोग मारे गए।
- 2003- पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार बनाए रखने की घोषणा की।
- 2007- यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियाँ शामिल की गईं।
- 2007- पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश वापसी की अनुमति दी।
- 2011- चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया तथा उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया।
- 2012- अमेरिका ने मैक्सिकन सीमा पर हीलियम से भरे निगरानी गुब्बारों का परीक्षण किया।
- 2013- लेबनान के त्रिपोली में मस्जिद पर हुये हमले में 50 लोग मारे गए।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)