NCERT Solutions | Class 5 Paryayana Adyayan Aas Pass Chapter 21 | किसकी झलक किसकी छाप?

CBSE Solutions | Paryayana Adyayan Class 5
Check the below NCERT Solutions for Class 5 Paryayana Adyayan Aas Pass Chapter 21 किसकी झलक किसकी छाप? Pdf free download. NCERT Solutions Class 5 Paryayana Adyayan were prepared based on the latest exam pattern. We have Provided किसकी झलक किसकी छाप? Class 5 Paryayana Adyayan NCERT Solutions to help students understand the concept very well.
NCERT | Class 5 Paryayana Adyayan Aas Pass
Book: | National Council of Educational Research and Training (NCERT) |
---|---|
Board: | Central Board of Secondary Education (CBSE) |
Class: | 5 |
Subject: | Paryayana Adyayan |
Chapter: | 21 |
Chapters Name: | किसकी झलक किसकी छाप? |
Medium: | Hindi |
किसकी झलक किसकी छाप? | Class 5 Paryayana Adyayan | NCERT Books Solutions
NCERT Solutions For Class 5 Paryayana Adyayan (पर्यावरण अध्ययन) Aas Pass (आस पास) Chapter 21 किसकी झलक किसकी छाप?
तालिका में लिखोप्रश्न 1. आशिमा की छींक जैसी क्या तुम्हारी भी कुछ खास पहचान है, जो तुम्हारे परिवार के किसी सदस्य से मिलती है? क्या और किससे?
तुम्हारी खास पहचान | किससे मिलती है |
तुम्हारी खास पहचान | किससे मिलती है |
मेरी नाक | मेरी माँ से मिलती हैं। |
मेरे बोलने का तरीका | मेरे पिताजी से मिलती हैं |
मेरी आँखें | मेरे पिताजी से मिलती हैं |
प्रश्न 1. तुम्हारे परिवार के किसी सदस्य से तुम्हारा चेहरा या कुछ और मिलता है? क्या-क्या?
उत्तर :-
मेरा चेहरा मेरे पिताजी से मिलता है। मेरी नाक मेरी माँ से मिलती जुलती है तथा बोलने का तरीका मेरे पिताजी से। प्रश्न 2. इसके बारे में तुम्हें किसी ने बताया या खुद ही पता चला?
उत्तर :-
इसके बारे में मेरी माँ तथा मेरी मौसी ने बताया। प्रश्न 3. जब लोग तुम्हारी तुलना तुम्हारे परिवार के सदस्य से करते हैं, तो तुम्हें कैसा लगता है? क्यों?
उत्तर :-
जब लोग मेरी तुलना मेरे परिवार के सदस्य से करते हैं तो मुझे अच्छा लगता है। क्योंकि मुझे लगता है कि मैं भी अपने परिवार के तरह ही हूँ तथा उनका एक अभिन्न हिस्सा हूँ। प्रश्न 4. तुम्हारे घर में सबसे ऊँचा कौन हँसता है?
उत्तर :-
मेरे घर में सबसे ऊँचा मेरे पिताजी हँसते हैं। प्रश्न 5. उसकी हँसी की नकल करके दिखाओ।
उत्तर :-
स्वयं करो।।
किसकी मौसी कौन?
प्रश्न 1.
नीलिमा की बड़ी नानी से लेकर छोटे समीर तक के नामों की सूची बनाओ। नीलिमा का किससे क्या रिश्ता है? लिखो।
उत्तर :-
नानी : नीलिमा की नानी (नीलिमा के माँ की माँ)
बड़ी नानी : नीलिमा के माँ की बड़ी चाची।
बड़ी नानी के बेटे जगदीश : नीलिमा के मामा।
किरण : नीलिमा की ममेरी बहन (नीलिमा के मामा जगदीश की बेटी)
समीर : नीलिमा की भतीजी (बहन की बेटी), उसकी ममेरी बहन किरण का बेटा
पता करो
प्रश्न 1.
क्या तुम्हारे परिवार में भी अलग-अलग उम्र के भाई-बहन या मामा-भाँजे जैसे रिश्ते हैं? घर के बड़ों से पूछो।
उत्तर :-
हाँ, मेरे परिवार में भी अलग-अलग उम्र के भाई-बहन तथा मामा-भाँजे जैसे रिश्ते हैं।
नीलिमा के बाल उसकी नानी की तरह धुंघराले हैं। तुम अपनी किसी बहन, भाई, चाहे ममेरा भाई, चचेरी बहन की कोई पहचान देखो। जैसे आँखों का रंग, गालों में गड्ढा (डिम्पल), कद, पतली या मोटी नाक, आवाज बताओ कि यह पहचान (गुण) उसकी माँ के परिवार से आई होगी या उसके पिता की तरफ से। दी गई तालिंका अपनी कॉपी में बनाओ और भरो। यहाँ नीलिमा का उदाहरण देकर समझाया गया है।
नीलिमा-खास पहचान | किससे मिलती-जुलती है | माँ की तरफ से | पिता की तरफ से |
मुँघराले बाल | उसकी नानी से | ✓ | |
मेरे घर के सदस्यों की खास पहचान | किससे मिलती-जुलती है | माँ की तरफ से | पिता की तरफ से |
मेरी नाक | मेरी माँ से | ✓ | |
मेरी आवाज | मेरे पिताजी से | ✓ | |
मेरी माँ का चेहरा | उनकी माँ से | ✓ | |
मेरी माँ के बाल | उनकी माँ से | ✓ | |
मेरे भाई के चेहरा | पिताजी से | ✓ |
उत्तर :-
मेरे मामा की लड़की : बाल-उसकी माँ से।
नाक-उसके पिताजी से।
मेरे पड़ोस में एक बच्चा : आँखें-उसके पिताजी से
चेहरा-उसके पिताजी से। प्रश्न 3. नीलिमा के बाल अपनी नानी जैसे घने, काले और सुँघराले हैं। नीलिमा की माँ के बाल सीधे, भूरे और बेजान हैं। तुम्हारे बाल कैसे हैं? मोटे,या पतले, चिकने या रूखे?
उत्तर :-
मेरे बाल मोटे, घने तथा चिकने हैं। प्रश्न 4. तुम्हारे बालों का रंग क्या है? अपने बालों का नाप लो और लिखो।।
उत्तर :-
मेरे बालों का रंग काला है। यह 3 सेंटीमीटर लम्बा है। प्रश्न 5. क्या तुम्हारे बाल तुम्हारे परिवार में से किसी से मिलते-जुलते हैं? किससे?
उत्तर :-
हाँ, मेरे बाल मेरे पिताजी से मिलते हैं। प्रश्न 6. अपने परिवार के लोगों के बाल भी नापो।
उत्तर :-
मेरे पिताजी के बाल – 3 सेंटीमीटर
मेरी माँ के बाल — : 40 सेंटीमीटर
मेरे भाई के बाल – 6 सेंटीमीटर प्रश्न 7. तुम्हारे परिवार में सबसे लंबे बाल किसके हैं?
उत्तर :-
मेरी माँ के।। प्रश्न 8. तुम ऐसे कितने लोगों को जानते हो, जिनके बाल एक मीटर से लंबे हैं? क्या लंबे बाल होना उनके परिवार की पहचान है?
उत्तर :-
मेरे पड़ोस में एक आंटी रहती हैं, जिनके बाल 1 मीटर से भी ज्यादा लम्बे हैं। सभी कहते हैं कि उनके परिवार की सभी स्त्रियों के बाल इतने ही लम्बे हैं जो कि उनके परिवार के सदस्यों की पंहचान है। प्रश्न 9. क्या तुम अपने कद का नाप लेना जानते हो? सिर से पाँव तक नाप लो और लिखो।
उत्तर :-
हाँ मैं अपने कद की माप लेना जानता हूँ। मेरे सिर से पाँव तक की लम्बाई 4 फीट 4 इंच है। प्रश्न 10. सोचो, जब तुम बड़े होगे, तब तुम्हारी लंबाई कितनी होगी और किसके जैसी होगी?
उत्तर :-
मैं जब बड़ा होऊँगा तब मेरी लम्बाई मेरे पिताजी जितनी 5 फीट 9 इंच की होगी। प्रश्न 11. अपने घर के लोगों की लंबाई नापो और तालिका बनाओ।
उत्तर :-
मेरे घर के लोगों के लम्बाई की तालिका
मेरे घर के लोग। | उनका कद (उनकी लम्बाई) |
मेरे पिताजी | 5 फीट 9 इंच |
मेरी माँ | 5 फीट 6 इंच |
मैं | 4 फीट 4 इंच |
मेरा भाई | 3 फीट 6 इंच |
मेरे चाचा | 6 फीट |
प्रश्न 1. सरोजा और सुवासिनी में क्या गुण, क्या बातें, मिलती-जुलती हैं और क्या अलग हैं?
उत्तर :-
सरोजा और सुवासिनी दिखने में एक ही तरह की हैं। उनके चेहरे, कद, नाक, आँखें सब मिलती जुलती हैं यहाँ तक कि दोनों एक ही जैसे कपड़े पहनती हैं। परन्तु सरोजा को दो भाषाएँ आती हैं तमिल तथा मराठी। जबकि सुवासिनी को केवल तमिल, आती है। प्रश्न 2. क्या तुम किसी जुड़वाँ को जानते हो? उनमें क्या एक जैसा है और क्या अलग?
उत्तर :-
हाँ, मेरे क्लास में एक जुड़वाँ भाई पढ़ता है। दोनों के चेहरे, रंग, कद, बाल सभी एक जैसे हैं। सभी लोग उन्हें लेकर असमंजस में रहते हैं। परन्तु दोनों के बोलने के तरीके थोड़े अलग-अलग हैं। प्रश्न 3. क्या तुम ऐसे जुड़वाँ को जानते हो जो एक जैसे नहीं दिखते?
उत्तर :-
हाँ, मेरे पड़ोस में एक जुड़वाँ भाई रहता है, जो बिल्कुल ही अलग-अलग दिखते हैं।
परिवार से मिला
उत्तर :-
अपनी क्लास में यह मजेदार सर्वे करो। कितने बच्चे यह कर पाते हैं, लिखो।
- जीभ को पीछे तालू की तरफ मोड़ो, बिना दाँतों से छुए।
- जीभ को किनारों से उठाकर एक लंबे रोल की तरह बनाओ।
- पैरों की सारी उँगलियों को खोलो। बाकी उँगलियों को हिलाए बिना छोटी उँगली हिलाओ।
- हाथ के अँगूठे को अपनी कलाई से लगाओ।
- हाथ के बीच वाली उँगलियों का ‘वी’ बनाओ। दो-दो उँगलियाँ इधर-उधर करके।
- बिना छुए बाहरी कान हिलाओ।
स्वयं करो।
क्या माँ-बाप से नहीं मिला?
प्रश्न 1.
क्या तुमने कहीं पोलियो के बारे में पढ़ा या देखा है?
उत्तर :-
हाँ, मैने पोलियो के बारे में किताबों, अखबारों तथा पोस्टरों में पढ़ा है। पोलियों के संबंध में टी वी. पर भी हमेशा प्रचार दिखाये जाते रहते हैं। पेलियो एक खतरनाक बीमारी है, जिससे लोग विकलांग हो जाते हैं, उनके पैरों में चलने की ताकत नहीं रह जाती है या कम हो जाती है।
उत्तर :-
हाँ, मैंने पोलियो की दवाई पिलाने के बारे में खबरें पढ़ी हैं तथा पोलियो की दवा पिलाते भी देखा है। सरकार द्वारा पोलियो की दवा पिलाने को समय-समय पर अभियान चलाया जाता है जिसे पल्स पोलियो कहते हैं। प्रश्न 3. क्या तुम किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हो जिसे पोलियो है?
उत्तर :-
हाँ, मेरे क्लास में एक लड़का पढ़ता है जिसे पोलियो है। उसे चलने में दिक्कत होती है। उसके एक पैर में लोहे के क्लैम्प लगे हैं जिसके सहारे भी वह कठिनाई से ही चल पाता है। कुछ परिवार से, कुछ हालात से
प्रश्न 1. तुम्हारे घर में कोई जोर-जोर से बात करने वाले हैं? क्या उनकी ऐसी आदत है या वे उँचा सुनते भी हैं?
उत्तर :-
नहीं। लेकिन मेरे एक दोस्त के दादाजी जोर-जोर से बातें करते हैं। वे ऐसा इसलिये करते हैं कि उन्हें ऊँचा सुनाई। देता है। प्रश्न 2. क्या किसी समय या किसी के सामने तुम बिल्कुल जोर से नहीं बोलते? कब? किसके सामने? क्यों? और कब जोर से बोलते हो?
उत्तर :-
हाँ, हमलोग क्लास में धीरे बोलते हैं ताकि हल्ला नहीं हो। लेकिन हमलोग खेलने के समय बहुत जोर-जोर से बोलते हैं क्योंकि सारे लोग दूर-दूर खड़े रहते हैं तथा हल्ला के कारण धीरे बोलने पर बातें ठीक से समझ में नहीं आती है। प्रश्न 3. कुछ लोग सुनने के लिए कान पर मशीन लगाते हैं। कुछ लोग छड़ी यो चश्में की मदद लेते हैं। क्या तुम ऐसे किसी व्यक्ति को जानते हो?
उत्तर :-
हाँ, मेरे दोस्त के दादाजी उँचा सुनते हैं इसलिये वे सुनने के लिए कान पर मशीन लगाते हैं। प्रश्न 4. किसी ऐसे व्यक्ति से बात करो, जो उँचा सुनता हो। पता करो, क्या वह बचपन से ही उँचा सुनता है?
उत्तर :-
मैंने अपने दोस्त के दादाजी से बातें की। वे बचपन से उँचा नहीं सुनते थे। प्रश्न 5. कब से उँचा सुनने लगा है?
उत्तर :-
लगभग दस वर्ष पहले एक एक्सिडेंट के बाद उन्हें उँचा सुनाई देने लगा। प्रश्न 6. उन्हें क्या-क्या कठिनाइयाँ आती हैं?
उत्तर :-
कानों पर बिना मशीन लगाये उन्हें दूसरों की बातें सुनाई नहीं देती हैं जिससे उन्हें कठिनाई होती है।
हम क्या समझे
प्रश्न 1.
तुम्हें क्या लगता है तुम्हारी कौन-कौन-सी ऐसी पहचान है जो तुम्हें माँ की तरफ से मिली है?
उत्तर :-
मेरी नाक मेरी माँ की तरह है। यह पहचान मुझे मेरी माँ से मिली है।
NCERT Class 5 Paryayana Adyayan Aas Pass
Class 5 Paryayana Adyayan Chapters | Paryayana Adyayan Class 5 Chapter 21
Chapterwise NCERT Solutions for Class 5 Paryayana Adyayan Aas Pass (आस पास)
-
NCERT Solutions For Class 5 Paryayana Adyayan Chapter 1 कैसे पहचाना चिंटी ने दोस्त को ?
NCERT Solutions For Class 5 Paryayana Adyayan Chapter 2 कहानी सपेरों की
NCERT Solutions For Class 5 Paryayana Adyayan Chapter 3 चेखने से पचने तक
NCERT Solutions For Class 5 Paryayana Adyayan Chapter 4 खाएं आम बारहों महीने
NCERT Solutions For Class 5 Paryayana Adyayan Chapter 5 बीज, बीज, बीज
NCERT Solutions For Class 5 Paryayana Adyayan Chapter 6 बूँद-बूँद, दरिया-दरिया
NCERT Solutions For Class 5 Paryayana Adyayan Chapter 7 पानी के प्रयोग
NCERT Solutions For Class 5 Paryayana Adyayan Chapter 8 मच्छरों की दावत ?
NCERT Solutions For Class 5 Paryayana Adyayan Chapter 9 डायरी: कमर सीधी ऊपर चढ़ो ?
NCERT Solutions For Class 5 Paryayana Adyayan Chapter 10 इमारतें
NCERT Solutions For Class 5 Paryayana Adyayan Chapter 11 सुनीता
NCERT Solutions For Class 5 Paryayana Adyayan Chapter 12 खत्म हो जाए तो ?
NCERT Solutions For Class 5 Paryayana Adyayan Chapter 13 बसेरा ऊँचाई पर
NCERT Solutions For Class 5 Paryayana Adyayan Chapter 14 जब धरती काँपी
NCERT Solutions For Class 5 Paryayana Adyayan Chapter 15 उसी से ठंडा उसी से गर्म
NCERT Solutions For Class 5 Paryayana Adyayan Chapter 16 कौन करेगा यह काम ?
NCERT Solutions For Class 5 Paryayana Adyayan Chapter 17 फांद ली दीवार
NCERT Solutions For Class 5 Paryayana Adyayan Chapter 18 जाएँ तो जाएँ कहाँ
NCERT Solutions For Class 5 Paryayana Adyayan Chapter 19 किसानों की कहानी - बीज की जुबानी
NCERT Solutions For Class 5 Paryayana Adyayan Chapter 20 किसके जंगल ?
NCERT Solutions For Class 5 Paryayana Adyayan Chapter 21 किसकी झलक किसकी छाप?
NCERT Solutions For Class 5 Paryayana Adyayan Chapter 22 फिर चला काफिला
NCERT Solutions for Class 1 to 5
-
NCERT Solutions for Class 1
NCERT Solutions for Class 2
NCERT Solutions for Class 3
NCERT Solutions for Class 4
NCERT Solutions for Class 5
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)