Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 14 नवम्बर 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 14 November 2022
- 1681-ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के अलग रियासत बनने की घोषणा की।
- 1889-भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म।
- 1922-ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने ब्रिटेन में रेडियो सेवा शुरू किया। वह ब्रिटेन में रेडियो प्रसारण करने वाली पहली संस्था बनी।
- 1948-प्रिंस चार्ल्स का जन्म। वह महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप के सबसे बड़े पुत्र हैं।
- 1967-भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान सी. के. नायडू का निधन।
- 1973-ब्रिटेन की राजकुमारी ऐन ने आम नागरिक से शादी की। इससे पहले राजघराने में ऐसा नहीं हुआ था।
- 2002-चीन के राष्ट्रपति जियांग जेमिन ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2006-भारत तथा पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने नयी दिल्ली में एंटी-टेरेरिज्म मैकेनिज्म बनाने पर सहमति जतायी।
- 2007-डेनमार्क के प्रधानमंत्री आन्द्रे फ़ाग रासमुस्सेन ने लगातार तीसरी बार देश का कार्यभार सम्भाला।
- 2008-पूर्व केन्दीय मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत पांजा का निधन।
- 2009-मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के 15 डिब्बे जयपुर के बांसखो फाटक के पास पटरी से उतरने के कारण छह यात्रियों की मौत।
- 2010-भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री लक्ष्मीचंद जैन का निधन।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)