oday's history | आज का इतिहास 15 November 2022

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 15 November 2022

आज का इतिहास | दिनांक 15 नवम्बर 2022

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 15 November 2022 

  • 1830-समाज सुधारक राजा राम मोहन राय इंग्लैंड के लिए रवाना हुए।
  • 1866-भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर कार्नेलिया सोराबजी का जन्म।
  • 1920-जिनेवा में लीग ऑफ नेशंस की पहली बैठक आयोजित की गई।
  • 1932-जर्मनी में मुद्रा स्फीर्ति की दर अत्यधिक उच्चतम स्तर पर जा पहुँची।
  • 1947-विश्व स्वास्थ्य संगठन संयुक्त राष्ट्र का विशिष्ट अभिकरण बन गया।
  • 1949-महात्मा गांधी की हत्या के दोषी नाथूराम गोडसे और नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फाँसी दी गई।
  • 1955-पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
  • 1961-संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई।
  • 1982-सामाजिक कार्यकर्ता विनोबा भावे का निधन।
  • 1986-प्रसिद्ध भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा का जन्म।
  • 1989-पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया।
  • 1998-अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपना एशियाई देशों भारत एवं पाकिस्तान का दौरा रद्द किया।
  • 2000-झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।
  • 2004-अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2007-चिली में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया।
  • 2008-भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जाँच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया।
  • 2012-शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।
  • 2017-हिन्दी के सम्मानित कवियों में गिने जाने वाले कुंवर नारायण का निधन।

-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post