Today's history | आज का इतिहास 5 November 2022

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 5 November 2022

आज का इतिहास | दिनांक 5 नवम्बर 2022

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 5 November 2022 

  • 1556 - पानीपत के दूसरे युद्ध में मुग़ल शासक अकबर ने हेमू को हराया।
  • 1630 - स्पेन और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
  • 1678 - जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर कब्जा जमाया।
  • 1811 - स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष।
  • 1854 - क्रीमिया के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया।
  • 1870 - महान स्वतंत्रता सेनानी चित्तरंजन दास का जन्म हुआ।
  • 1914 - इंग्लैंड और फ्रांस ने तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की।
  • 1920 - इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना।
  • 1930 - अमेरिका के महान साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को उनकी कृति बाबित्त के लिए साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।
  • 1950 - ध्रुपद तथा खयाल गायन शैली के श्रेष्ठतम गायक फैयाज खां का निधन हुआ।
  • 1951 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1976 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
  • 1985 - तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस न्येरेरे ने 24 वर्ष तक शासन करने के बाद पद छोड़ा।
  • 1995 - इजरायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन की गोली मारकर हत्या।
  • 1999 - वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज़ मैल्कम मार्शल का निधन हुआ।
  • 2001 - भारत तथा रूस ने अफगानिस्तान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की।
  • 2002 - ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने जेल में बंद देश के शीर्ष असंतुष्ट नेता अब्दुल्ला नूरी को माफी दी।
  • 2006 - इराक के उच्चाधिकार न्यायाधिकरण ने देश के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को मानवता के ख़िलाफ़ अपराध का दोषी पाते हुए फांसी की सज़ा सुनाई।
  • 2008 - प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी. आर. चोपड़ा का निधन हुआ।
  • 2011 - प्रख्यात संगीतकार, गायक, अभिनेता और फिल्म निर्देशन भूपेन हज़ारिका का निधन हुआ।
  • 2013- भारत ने पहले मंगल अभियान की शुरुआत की और पहले ही प्रयास में देश का मंगलयान अपने मिशन में सफल हुआ।


-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post