Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 6 नवम्बर 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 6 November 2022
- 1763 - ब्रिटिश फौज ने मीरकासिम को हराकर पटना पर क़ब्ज़ा किया।
- 1813 - मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1860 - अब्राहम लिंकन अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति चुने गए।
- 1903 - अमेरिका ने पनामा के स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।
- 1913 - दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खनन मजदूरों की रैली का नेतृत्व करने के लिए महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया।
- 1943 - दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सौंपे।
- 1949 - यूनान में गृह युद्ध समाप्त हुआ।
- 1962 - राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई।
- 1990 - नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
- 1994 - अफ़ग़ानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट द्वारा संयुक्त राष्ट्र अफ़ग़ान शांति योजना स्वीकृत।
- 1998 - सियाचिन में युद्धविराम का भारत का प्रस्ताव पाकिस्तान को नामंजूर।
- 2000 - ज्योति बसु ने लगातार 23 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहने के बाद पद छोड़ा।
- 2004 - रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।
- 2008 - स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रधान ब्याज दर (जीएलआर) और जमादारों के कटौती की घोषणा की।
- 2013 - सीरिया के दमस्कस में आत्मघाती विस्फोट में आठ मरे, 50 घायल।
- इराक की राजधानी बगदाद में आत्मघाती हमला, 15 मरे।
- 2013- महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने की घोषणा की गई।
- 1986 - भाविना पटेल ( भारत की पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी) का जन्म
- 1956 - जितेन्द्र सिंह ( भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ) का जन्म
- 1937 - यशवंत सिन्हा (पूर्व सिविल सेवा अधिकारी व राजनेता) का जन्म
- 2010 - सिद्धार्थ शंकर राय (पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता) का निधन
- 1985 - संजीव कुमार (हिन्दी फ़िल्म अभिनेता) का निधन
- 1951 - एच. जे. कनिया ( स्वतंत्र भारत के प्रथम मुख्य न्यायाधीश) का निधन
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)