Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 1 दिसंबर 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 1 December 2022
- 1640 - स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तग़ाल स्वतंत्रत हुआ।
- 1933 - कोलकाता और ढाका के बीच विमान सेवा की शुरूआत हुई।
- 1959 - अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने संधि पर हस्ताक्षर किये।
- बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।
- 1963 - नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।
- 1974 - वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत।
- 1976 - अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
- बंगलादेश में जनरल जियाउर रहमान खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।
- 1987 - अफ़ग़ानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत डाक्टर नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1988 - पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
- बंगलादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लोग बेघर हुए।
- 1991 - एड्स जागरूकता दिवस की शुरुआत हुई।
- 1992 - दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित।
- 1997 - चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।
- 2000 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।
- 2001 - अफ़ग़ानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा।
- 2002 - आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट श्रृंखला जीती।
- 2006 - नेपाल ने नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।
- 2007 - चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)