Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 2 दिसंबर 2022
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 2 December 2022
- 1804 - नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई।
- 1848 - फ्रांस जोसेफ प्रथम ऑस्ट्रिया के सम्राट बने।
- 1911 - जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा,रानी बनें। उनके बंबई (अब मुम्बई) आगमन की याद में ही गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया।
- 1942 - पांडिचेरी (अब पुड्डुचेरी) में श्री अरविंदो आश्रम स्कूल की स्थापना हुई जिसे बाद में श्री अरविंदो इंटरनेशनल सेंटर ऑफ एजुकेशन के नाम से जाना गया।
- 1960 - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ एवं कद्दावर नेता जगत प्रकाश नड्डा का जन्म।
- 1965 - सीमा सुरक्षा बल की स्थापना हुई।
- 1971 - संयुक्त अरब अमीरात ने ब्रिटेन से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
- 1976 - फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने।
- 1989 - विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के सातवें प्रधानमंत्री बने।
- 1995 - बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की क़ैद की सज़ा।
- 1999 - भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली।
- 2002 - प्रशान्त महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक जलते यात्री जहाज़ 'विडस्टार' से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।
- 2005 - पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफ़रत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया।
- 2006 - फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल।
- 2007 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबन्ध लगाया।
- 2008 - पंजाब नेशनल बैंक ने एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की।
- 2008 - जिम्बाब्वे में हैजा के प्रकोप से 425 लोगों की मौत हुई है और अगस्त 2008 से 10,000 लोग प्रभावित हुए हैं।
- 2009 - ब्रिटिश के एक वरिष्ठ न्यायाधीश ने एक कथित ब्लैकमेलर को खोजने में मदद की अपील के बाद विकिपीडिया को इसकी गोपनीयता का उल्लंघन करने की आज्ञा दी।
- 2010 - फिलीपींस में सरकार और नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट के विधायकों के बीच शांति वार्ता की सिफारिश की गई है।
- 2012 - उत्तरपूर्वी चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत के एक कोयला क्षेत्र में बाढ़ के कारण 16 खनिक भूमिगत हो गए।
- 2014 - रेड क्रॉस के अनुसार, उत्तर पूर्वी केन्या में अल-शबाब आतंकवादियों का एक हमला कम से कम 36 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार है।
- 2014 - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता देवेन वर्मा का निधन।
- 2016 - ओकलैंड में एक नृत्य पार्टी के दौरान आग से 36 लोग मारे गए।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)