MP Board Exam 2023- कक्षा 12वीं की 2 मार्च तो 10वीं की 1 मार्च से शुरु होंगी परीक्षाएं

कक्षा 10,12 वार्षिक परीक्षा 2023 टाईम टेबल जारी
भोपाल. मध्यप्रदेश (madhya pradesh) के 18 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education, Madhya Pradesh) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह दोनों ही बोर्ड परीक्षाएं हैं जिनका टाइम टेबिल जारी कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए आदेश के मुताबिक इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 1 मार्च से और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 2 मार्च से शुरु होंगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाओं का समय सुबह 9-12 बजे का होगा।
बोर्ड | मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) |
परीक्षा | एमपी बोर्ड परीक्षा 2023 |
शैक्षणिक सत्र | 2022-23 |
कक्षा | 10वीं एवं 12वीं |
परीक्षा का मोड | ऑफलाइन |
एमपी बोर्ड परीक्षा तिथि | 1 मार्च 2023 से |
एमपी बोर्ड प्रायोगिक परीक्षा तिथि | फरवरी 2023 |
ऑफिसियल वेबसाईट | http://mpbse.nic.in |
शुरुआत में माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा 15 फरवरी 2023 से एमपी बोर्ड की बोर्ड परीक्षा का आयोजन होने की घोषणा की गई थी किंतु मंडल की साधारण सभा की बैठक में अब 1 मार्च से माध्यमिक शिक्षा मण्डल की परीक्षाओं का आयोजन किए जाने का प्रस्ताव रखा गया है |
कक्षा 10,12 वार्षिक परीक्षा 2023 टाईम टेबल जारी
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा वर्ष 2023 की हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी / हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा / शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस. ई.) का परीक्षा कार्यक्रम (टाईम टेबल) घोषित कर दिया गया है।
मण्डल द्वारा संचालित समस्त परीक्षाएं प्रातः 9.00 से 12:00 बजे के मध्य परीक्षा कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होंगी। कृपया इसकी सूचना परीक्षार्थियों को विशेष रूप से अंकित करवा दें।
प्रत्येक परीक्षार्थी को उसकी परीक्षा का पूर्ण कार्यक्रम एवं समय ज्ञात हो, इसका कृपया विशेष ध्यान दें स्मरण रहे कि नियमित / स्वाध्यायी / दृष्टिहीन, मूकबधिर (दिव्यांग) परीक्षार्थियों की परीक्षाएँ समान रूप से एक ही तिथि, दिवस एवं समय में सम्पन्न होगी परीक्षा कार्यक्रम मण्डल की वेबसाईट www.mpbse.nic.in पर भी देखे जा सकते है।
2. अभिभावक अपने बच्चों को कोचिङ-19 संक्रमण से बचने के लिए उनके द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी देंगे तथा यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनके बच्चे बीमार ना हो।
3. सर्वसंबंधित इस कार्यक्रम को कृपया भलीभांति नोट कर लें कि परीक्षाकाल में शासन द्वारा यदि कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तो भी परीक्षायें यथावत कार्यक्रमानुसार सम्पन्न होगी।
4 .नियमित परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षायें उनके विद्यालय में दिनांक 13 फरवरी से 26 फरवरी 2023 एवं स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षायें उन्ह आवंटित परीक्षा केन्द्र पर दिनांक 01 मार्च 30 मार्च 2023 के मध्य संचालित की जाएगी। इनकी तिथियां तथा समय ज्ञात करने के लिये प्राचार्य / केन्द्राध्यक्ष से संपर्क स्थापित रखा जावे आवश्यकता पड़ने पर प्रायोगिक परीक्षायें अवकाश के दिनों में भी आयोजित की जा सकेगी।
5. परीक्षा केन्द्र पर समस्त परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रातः 8:30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में प्रातः 8:45 बजे के पश्चात किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
6. परीक्षा प्रारम्भ होने के 10 मिनिट के (प्रातः 8:50 बजे से) पूर्व छात्रों को उत्तर पुस्तिका एवं 05 मिनिट के (प्रात: 8:55 बजे से) पूर्व प्रश्न-पत्र दिये जायें।
MP Board time table 2023 class 10th
समय : प्रातः 9:00 से 12:00 बजे तक ( Time: 9:00 a.m. to 12:00 Noon )
क्र. | परीक्षा का दिन | दिनांक | विषय |
---|---|---|---|
1. | बुधवार | 01.03.2023 | हिंदी – Hindi |
2. | शुक्रवार | 03.03.2023 | उर्दू – Urdu |
3. | मंगलवार | 07.03.2023 | सामाजिक विज्ञान – Sociel Science |
4. | शनिवार | 11.03.2023 | गणित – Mathamatics |
5. | मंगलवार | 14.03.2023 | संस्कृत – Sanskrit |
6. | शुक्रवार | 17.03.2023 | अंग्रेजी – English |
7. | सोमवार | 20.03.2023 | विज्ञान – Science |
8. | शनिवार | 25.03.2023 | मराठी , गुजराती, पंजाबी, सिंधी, – Marathi , Gujrati, Panjabi, Sindhi 2 – मुक्त बधीर, दृष्टिहीन छात्रों के लिए ( Only For Deaf & Dumb Students ) पेंटिंग, गायन वादन , तबला पखावज , कंप्यूटर |
9. | सोमवार | 27.03.2023 | NSQF (नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) के समस्त विषय |
MP Board time table 2023 class 12th
समय : प्रातः 9:00 से 12:00 बजे तक ( Time: 9:00 a.m. to 12:00 Noon )
क्र. | परीक्षा का दिन | दिनांक | विषय |
---|---|---|---|
1. | गुरुवार | 02.03.2023 | हिंदी – Hindi |
2. | शनिवार | 04.03.2023 | अंग्रेजी – English |
3. | सोमवार | 06.03.2023 | 1- फिजिक्स, PHYSICS 2- अर्थशास्त्र, ECONOMICS 3- एनिमल हरबेण्ड्री मिल्कट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिसरीज Animal Hus. Milk trade, Poultry Farming & Fishery 4- विज्ञान के तत्व Element of Science: 06.03.2023 5 भारतीय कला का इतिहास History of Indian Art 6- प्रथम प्रश्न पत्र व्होकेशनल कोर्स (VOC) |
4. | शुक्रवार | 10.03.2023 | जीव विज्ञान – Biology |
5. | सोमवार | 13.03.2023 | 1 बायोटेक्नालॉजी – BIOTECHNOLOGY 2- गायन वादन 3- तबला पखावज |
6. | बुधवार | 15.03.2023 | 1- राजनीति शास्त्र POLITICAL SCIENCE 2- द्वितीय प्रश्न पत्र व्होकेशनल कोर्स (VOC) |
7. | शनिवार | 18.03.2023 | 1- केमिस्ट्री CHEMISTRY 2- इतिहास HISTORY 3- व्यवसाय अध्ययन BUSINESS STUDIES 4- एली आफ साइंस एंड मैथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर Agriculture Ele. of Science & Maths Useful for 5- ड्राइंग एण्ड पेंटिंग Drawing & Painting 6- गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान Home Management, Nutrition & Textile 7- तृतीय प्रश्न-पत्र व्होकेशनल कोर्स (VOC) |
8. | मंगलवार | 21.03.2023 | गणित -Mathamatics |
9. | शुक्रवार | 24.03.2023 | 1- समाज शास्त्र SOCIOLOGY 2- मनोविज्ञान- PSYCHOLOGY 3- कृषि (मानविकी) AGRICULTURE (Huminities Group) 4- होम साइंस (कला समूह) 5- ड्राइंग एण्ड डिजाइनिंग DRAWING & DESIGNING 6- बुक-कीपिंग एण्ड एकांउटेन्सी. Book Keeping & Accountancy 7- इनवायरमेंटल एज्यूकेशन एण्ड रूरल डेवलपमेंट + इंटरप्रेनुअरशिप (VOC) (आधार पाठ्यक्रम) |
10. | सोमवार | 27.03.2023 | इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस Informatic Practices |
11. | मंगलवार | 28.03.2023 | 1- भूगोल, GEOGRAPHY 2 क्रॉप प्रोडेक्शन एण्ड हर्टिकल्चर, Crop. Production & Horticulture 3- स्टिल लाईफ एण्ड डिजाइन, Still Life & Design 4- शरीर रचना किया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य Anotomy Physiology & Health |
12. | बुधवार | 29.03.2023 | उर्दू – Urdu, मराठी – Marathi |
13. | शुक्रवार | 31.03.2023 | 1- NSQF (नेशनल स्कील्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क) के समस्त विषय 2- शारीरिक शिक्षा PHYSICAL EDUCATION |
14. | सोमवार | 01.04.2023 | संस्कृत – Sanskrit |
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जो टाइम टेबिल जारी किया गया है उसके मुताबिक 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरु होंगी और 27 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा का समय सुबह 9-12 बजे का होगा। देखें टाइम टेबिल..
दसवीं की परीक्षा 1 मार्च 2023 से प्रारंभ होकर 27 मार्च 2023 तक संचालित होगी। परीक्षा का समय सुबह 9:00 से 12:00 तक रखा गया है। पहला पेपर 1 मार्च को हिंदी का होगा, जबकि दूसरा पेपर 3 मार्च को उर्दू का होगा। वहीं, 7 मार्च को सोशल साइंस का पेपर रखा गया है। 11 मार्च को गणित, 14 को संस्कृत, 17 को अंग्रेजी, 20 को विज्ञान, जबकि 25 मार्च को मराठी गुजराती पंजाबी सिंधी मूकबधिर और दृष्टिहीन छात्रों के लिए पेंटिंग गायन वादन तबला पखवाज कंप्यूटर आदि का पेपर होगा। वही 27 मार्च को नेशनल स्किल्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के समस्त विषयों का पेपर होगा।
12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से प्रारंभ होकर 1 अप्रैल तक चलेगी। 2 मार्च को पहला पेपर हिंदी का होगा। 4 मार्च को अंग्रेजी का पेपर, 6 मार्च को फिजिक्स अर्थशास्त्र एनिमल हसबेंडरी मिलकर ट्रेड पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिशरीज विज्ञान के तत्व भारतीय कला का इतिहास प्रथम पत्र वोकेशनल कोर्स का होगा, जबकि 10 मार्च को बायोलॉजी का पेपर होगा, 13 मार्च को बायोटेक्नोलॉजी गायन वादन तबला पखवज,15 को राजनीति शास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र वोकेशनल कोर्स, 18 मार्च को केमिस्ट्री इतिहास व्यवसाय अध्ययन एलिमेंट ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूज़फुल फॉर एग्रीकल्चर ड्राइंग एंड पेंटिंग गृह प्रबंध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान तृतीय प्रश्न पत्र वोकेशनल कोर्स, 21 को मैथमेटिक्स, 24 को समाज शास्त्र मनोविज्ञान कृषि मानव की होम साइंस ड्राइंग एंड डिजाइनिंग बुक्कीपिंग एंड अकाउंटेंसी एनवायरमेंटल एजुकेशन एंड रूरल डेवलपमेंट एंटरप्रेन्योरशिप आधार पाठ्यक्रम का पेपर होगा।
27 मार्च को इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज के पेपर होंगे, 28 मार्च को भूगोल क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर स्पीक लाइफ एंड डिजाइन शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य, 29 मार्च को उर्दू मराठी, 31 मार्च को नेशनल स्किल्स फॉर लिटिगेशन फ्रेमवर्क शारीरिक शिक्षा और 1 अप्रैल को संस्कृत का पेपर होगा।
इसके साथ ही शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण सत्रों वादी परीक्षा दूरी वर्षीय पाठ्यक्रम और विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा बीपीएससी दिवसीय पाठ्यक्रम का परीक्षा कार्यक्रम भी घोषित किया गया है।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)