Today's history | आज का इतिहास 31 December 2022

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 31 December 2022

आज का इतिहास | दिनांक 31 दिसंबर 2022

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 31 December 2022 

  • 1600 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना।
  • 1781 - अमेरिका में पहला बैंक ‘बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका खुला।
  • 1802 - पेशवा बाजीराव द्वितीय को ब्रिटिश संरक्षण प्राप्त हुआ।
  • 1929 - महात्मा गाँधी के नेतृत्व में काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लाहौर में पूर्ण स्वराज्य के लिए आंदोलन शुरू किया।
  • 1944 - अमेरिकी राज्य उताह के ओगडन में रेल दुर्घटना में 48 लोगों की मौत। द्वितीय विश्व युद्ध में हंगरी ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • 1949 - विश्व के 18 देशों ने इंडोनेशिया को मान्यता दी।
  • 1964 - इंडोनेशिया को संयुक्त राष्ट्र से निष्कासित किया गया।
  • 1983 - ब्रुनेई को ब्रिटेन से आजादी मिली।
  • 1988 - परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किये जो 27 जनवरी 1991 से प्रभावी हुआ।
  • 1997 - मोहम्मद रफ़ीक तरार पाकिस्तान के 9वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1998 - रूस द्वारा कज़ाकिस्तान अंतरिक्ष केंद्र से तीन उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण।
  • 2001 - भारत ने पाकिस्तान को 20 वांछित अपराधियों की सूची सौंपी।
  • 2004 - ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेन्टीना) के एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत।
  • 2005 - सुरक्षा कारणों से संयुक्त राज्य अमेरिका ने मलेशिया में अपने दूतावास को अनिश्चित काल के लिए बंद किया।
  • 2007 - म्यांमार की सैन्य सरकार ने सात विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार किया।
  • 2014 - चीन के शंघाई शहर में नए साल की पूर्व संध्या पर मची भगदड़ में कम से कम 36 लोगों की मौत और 49 अन्य घायल।
  • 2019- विश्व स्वास्थ्य संगठन को वुहान से अज्ञात कारणों से निमोनिया के मामलों की सूचना मिली। बाद में इसे कोविड-19 बताया गया।

-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post