Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 1 जनवरी 2023
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 1 January 2023
- 1515 - यहूदियों को ऑस्ट्रिया के लाइबाख क्षेत्र से निष्कासित किया गया।
- 1651 - चार्ल्स द्वितीय स्टुअर्ट स्कॉटलैंड के राजा बने।
- 1664 - छत्रपति शिवाजी ने सूरत अभियान शुरु किया।
- 1785 - डेली यूनिवर्सल रजिस्टर (टाइम्स आॅफ लंदन) का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
- 1880 - देश में मनीऑर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई।
- 1906 - ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया।
- 1915 - महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये वायसराय ने केसर-ए-हिंद से सम्मानित किया।
- 1928 - अमेरिका में पहला वातानुकुलित कार्यालय सेन एंटोनियो में खुला।
- 1941 - हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात हास्य अभिनेता असरानी का जन्म।
- 1949 - कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई।
- 1950 - अजाइगढ़ का राज्य भारत संघ में मिला।
- 1951 - हिन्दी और मराठी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता नाना पाटेकर का जन्म।
- 1955 - भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया।
- 1955 - प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक शान्ति स्वरूप भटनागर का निधन।
- 1971 - टेलीविजन पर सिगरेट के विज्ञापनों के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया गया।
- 1971 - कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म।
- 1974 - विश्व जनसंख्या वर्ष की शुरुआत हुयी।
- 1975 - बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे का जन्म।
- 1978 - बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन का जन्म।
- 1995 - विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।
- 1996 - सिंगापुर एशिया में जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना।
- 1997 - भारत- बंगलादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी।
- 2001 - कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ।
- 2004 - चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2009- थाइलैंड की राजधानी बैंकाक के एक नाइट क्लब में आग लगने से 61 लोगों की मौत हुई।
- 2011 - ब्राजील की पहली महिला राष्ट्रपति दिल्मा रूसेफ ने शपथ ग्रहण की।
- 2013 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)