Today's history | आज का इतिहास 19 January 2023

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 19 January 2023

आज का इतिहास | दिनांक 19 जनवरी 2023

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 19 January 2023 

  • 1839-ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने यमन के शहर अदन को जीत लिया।
  • 1898-मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु सखाराम खांडेकर का जन्म।
  • 1905-बंगला साहित्यकार देवेन्द्रनाथ टैगोर का निधन।
  • 1910-जर्मनी तथा बोलिविया के वाणिज्यिक तथा दोस्ताना समझौता समाप्त।
  • 1918-बोलेविको ने पेट्रोगाड स्थित संविधान सभा को भंग कर दिया।
  • 1919-फ़िल्म जगत के मशहूर उर्दू शायर कैफ़ी आज़मी का जन्म।
  • 1920-अलेक्जेंडर मिलरैंड ने फ्रांस में सरकार का गठन किया।
  • 1921-मध्य अमेरिकी देशों कोस्टारिका, ग्वाटेमाला, होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1927-ब्रिटेन ने अपनी सेना को चीन भेजने का निर्णय लिया।
  • 1938-जनरल मोटर्स ने डीजल इंजन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू किया।
  • 1941-ब्रिटेन की सेना ने अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर क़ब्ज़ा किया।
  • 1942-'द्वितीय विश्वयुद्ध' के दौरान जापान ने बर्मा (वर्तमान म्यांमार) पर कब्ज़ा किया।
  • 1949-कैरेबियाई देश क्यूबा ने इजरायल को मान्यता दी।
  • 1956-सूडान अरब लीग का नौंवा सदस्य बना।
  • 1960-अमेरिका और जापान के बीच आपसी सुरक्षा समझौता हुआ।
  • 1966-इंदिरा गाँधी को भारत का तीसरा प्रधानमंत्री चुना गया।
  • 1975-हिमाचल प्रदेश में भूकंप आया।
  • 1986-पहला कम्प्यूटर वायरस 'सी.ब्रेन' सक्रिय किया गया।
  • 1990-भारतीय विचारक और धर्मगुरु आचार्य रजनीश का पुणे में निधन।
  • 1995-चेचन्या के अलगाववादी राष्ट्रपति भवन से भाग निकले और रूसी तोपख़ाने ने उसे नष्ट कर दिया।
  • 2002-पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने किसी भी ग़ैर-पाकिस्तानी आतंकवादी पाकिस्तान में होने से इन्कार
  • किया।
  • 2004-हिमाचल प्रदेश में चम्बा ज़िले के गरौला गांव में एक बस के नदी में गिर जाने से 21 लोग मारे गए।
  • 2005-सानिया मिर्ज़ा लॉन टेनिस के 'आस्ट्रेलिया ओपन' के तीसरे दौर में पहुँचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
  • 2007-जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद बिन तैमूर अल सईद को प्रदान करने का फैसला।
  • 2008-सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनी 'इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन' ने 'ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया' के साथ समझौता किया।
  • 2009-झारखण्ड में राजनीतिक अनिश्चितता को समाप्त करते हुए केन्द्रीय कैबिनेट ने 'राष्ट्रपति शासन' लगाने का निर्णय किया।
  • 2010-पश्चिम बंगाल बिहार और उड़ीसा ने बीटी बैंगन का विरोध किया। देश के कुल बैंगन उत्पादन में इन तीन राज्यों का 60 प्रतिशत हिस्सा है।
  • 2013-स्काटलैंड के ग्लेन कोए में हिमस्खलन में चार पर्वतारोहियों की मौत।
  • 2020-विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले कप्तान बने। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।
  • 2021-रेमन मैग्सेसे पुरस्कार विजेता भारतीय महिला चिकित्सक वी शांता का निधन।

-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post