Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 27 जनवरी 2023
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 27 January 2023
- 1823 - अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मोनरो ने दक्षिण अमेरिका के लिये पहला राजदूत नियुक्त किया।
- 1880 - थॉमस अल्वा एडीसन ने बिजली से चलने वाले बल्ब का पेटेंट कराया।
- 1888 - नेशनल ज्योग्राॅफिक सोसाइटी का वाशिंगटन में आयोजन किया गया।
- 1891 - पेंसिल्वेनिया के माउंट प्लीसेंट में खदान विस्फोट में 109 लोग मारे गये।
- 1905 - फ्रांस में मौरिस राउविएर की सरकार बनी।
- 1915 - अमेरिकी मरीन ने हैती पर कब्जा किया।
- 1943 - अमेरिका ने जर्मनी पर पहली बार हवाई हमला किया।
- 1944 - सोवियत सेना ने जर्मनी और फिनलैंड की सेनाओं को सेंट पीटर्सबर्ग से निकालकर पिछले 872 दिन की घेराबंदी को समाप्त किया।
- 1948 - पहला टेप रिकॉर्डर बिका।
- 1959 - नयी दिल्ली में पहले इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज की आधारशिला रखी गयी।
- 1967- ‘अपोलो-1’ दुर्घटना में तीन अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई।
- 1969 - इराक की राजधानी बगदाद में 14 लोगों को जासूसी के अपराध में फांसी की सज़ा सुनायी गयी।
- 1974 - राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने नयी दिल्ली के तीन मूर्ति स्थित नेहरु मेमारियल म्यूजियम को राष्ट्र को समर्पित किया।
- 1988 - पहली बार हेलीकाॅप्टर डाक सेवा का उद्घाटन किया गया।
- 1996 - फ्रांस ने अपना छठा एवं संभवत: अंतिम परमाणु परीक्षण किया।
- 2009 - भारत के आठवें राष्ट्रपति आर. वेंकटरमन का निधन।
- 2010 - तेलुगु चलचित्र अभिनेता गुम्माडी वेंकटेश्वर राव का निधन।
- 2013 - अफगानिस्तान के कंधार में बम हमलों में 20 पुलिस अधिकारी मारे गये।
- 2013 - मिस्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान सात लोगों की मौत और 630 लोग घायल हुए।
- 2014 - अमेरिकी डाक सेवा ने डाक में दर बढ़ाने की पहल की है और प्रथम श्रेणी डाक की कीमत 46 सेंट से बढ़ाकर 49 सेंट कर दी गई है।
- 2018 - अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती बम विस्फोट में 100 से अधिक लोगों की मौत।
- 2020 - चीन ने देश में कोरोना वायरस से 80 से अधिक मौतों के साथ 2,700 से अधिक मामलों की पुष्टि की।
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)