Today's history | आज का इतिहास 28 January 2023

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 28 January 2023

आज का इतिहास | दिनांक 28 जनवरी 2023

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 28 January 2023 

  • 1813 – यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) में पहली बार ‘प्राइड एंड प्रेजुडिस’ किताब का प्रकाशन हुआ।
  • 1835 – पश्चिम बंगाल में कलकत्ता मेडिकल कॉलेज की शुरुआत हुई।
  • 1860 – ब्रिटेन ने औपचारिक रूप से निकारागुआ को मास्क्विटो तट लौटा दिया।
  • 1865 – स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का जन्म।
  • 1878 – ‘येल डेली न्यूज़’ अमेरिका में प्रकाशित होने वाला पहला दैनिक समाचारपत्र बना।
  • 1878 – अमेरिका के न्यू हेवन में पहला टेलीफोन एक्सचेंज बना।
  • 1887 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में एफिल टाॅवर का काम शुरू।
  • 1909 – क्यूबा पर से अमेरिका का नियंत्रण समाप्त हो गया।
  • 1909 – सेना के ‘प्रथम भारतीय सेनाध्यक्ष’ के.एस. करियप्पा का जन्म।
  • 1926 – हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान और जाने-माने भाषाविद विद्यानिवास मिश्र का जन्म।
  • 1928- देश के प्रमुख फिजिस्‍ट राजा रामन्‍ना का जन्‍म हुआ था।
  • 1930 – भारतीय शास्त्रीय संगीत के विश्वविख्यात गायक पंडित जसराज का जन्म।
  • 1932 – जापानी सेना ने शंघाई (चीन) पर कब्जा किया।
  • 1933 – चौधरी रहमत अली ख़ाँ ने मुस्लिम लीग की मांग के तहत बनने वाले अलग राष्ट्र के लिए पाकिस्तान का नाम सुझाया।
  • 1935 – आइसलैंड गर्भपात को क़ानूनी स्वीकृति देने वाला पहला देश बना।
  • 1939 – आयरिश कवि विलियम बटलर योटस का निधन।
  • 1942 – जर्मनी की सेना ने लीबिया के बेंगाजी पर कब्जा किया।
  • 1943 – एडोल्फ़ हिटलर ने जर्मनी के सभी युवकों को फ़ौज में जबरन भर्ती का आदेश दिया।
  • 1945 – अमेरिकी ट्रकों का काफ़िला बर्मा रोड से पहली बार गुजरा।
  • 1950 – न्यायाधीश हीरालाल कानिया ने उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद संभाला।
  • 1961 – एचएमटी घड़ियों की पहली फैक्ट्री की आधारशिला बेंगलुरु में रखी गयी।
  • 1962 – अमेरिकी अंतरिक्ष यान चांद पर पहुँचने में असफल रहा।
  • 1964 – दक्षिणी रोडेशिया में दंगे भड़के।
  • 980- देश के सबसे बड़े मालवाहक पोत ‘रानी पदमिनी’ का जलावतरण।
  • 1984 – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी का निधन।
  • 1986 – कैप कैनवरल फ़्लोरिडा से उड़ान भरने के बाद अमेरिकी अंतरिक्ष शटल ‘चैलेंजर’ में विस्फोट हुआ और सभी सात अंतरिक्ष यात्री मारे गए।
  • 1992 – अल्ज़ीरिया में तीन दशक तक सत्ता में रहने के बाद ‘नेशनल लिबरेशन फ़्रंट’ ने इस्तीफ़ा दिया।
  • 1997 – चेचेन्या के विद्रोही नेता जनरल असलन मस्कादेपू काकेशियाई गणराज्य के राष्ट्रपति चुने गये।
  • 1998- टाडा अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की साजिश में शामिल 26 अभियुक्तों को मौत की सजा सुनाई।
  • 1999 – भारत में पहली बार संरक्षित भ्रूण से मेमने का जन्म।
  • 2000 – आईसीसी अंडर -19 क्रिकेट विश्वकप के फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराया।
  • 2002 – पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन द्वारा एक अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का अपहरण।
  • 2003 – पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक बस और तेल टैंकर में हुई भिड़ंत में 42 लोगों की मौत एवं कई अन्य घायल हुए।
  • 2005 – पुर्तग़ाल के सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई बम विस्फोट के अभियुक्त अबू सलेम के प्रत्यर्पण की इजाजत दी।
  • 2006 – फ्रांस की एमेली मास्को ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस का महिला एकल ख़िताब जीता।
  • 2007 – प्रसिद्ध संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का निधन।
  • 2008 – थाइलैंड की संसद ने दक्षिण पंथी समक सुंदरावेज को देश का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया।
  • 2010 – बंगलादेश के पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान की हत्या के पांचों दोषियों को फाँसी दी गयी।
  • 2013 – जॉन कैरी अमेरिका के विदेश मंत्री बने।
  • 2017 – भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी का निधन।

-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post