Today's history | आज का इतिहास 10 February 2023

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 10 February 2023

आज का इतिहास | दिनांक 10 फरवरी 2023

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 10 February 2023 

  • 1495 - इंग्लैंड में सर विलियम स्टैनली को मौत के घाट उतार दिया गया।
  • 1616 - ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुग़ल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।
  • 1763 - पेरिस संधि के तहत फ़्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को दे दिया। पेरिस की संधि से फ्रांसीसी - भारतीय युद्ध की समाप्ति। 1811 - रूसी सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।
  • 1817 - ब्रिटेन, प्रसिया, आस्ट्रिया और रूस ने फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की।
  • 1818 - अंग्रेजों तथा मराठा के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।
  • 1828 - दक्षिण अमेरिकी क्रान्तिकारी साइमन बोलिवार कोलंबिया के शासक बने।
  • 1846 - अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।
  • 1848 - फर्नीनांड प्रथम ने नया संविधान लागू किया।
  • 1879 - अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।
  • 1890 - रूसी लेखक बोरिस पेस्टरनाक का जन्म।
  • 1904 - जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की।
  • 1912 - ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना।
  • 1916 - ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुआ।
  • 1918 - सोवियत नेता लियो ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।
  • 1921 - काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया। ड्यूक ऑफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी।
  • 1929 - जे.आर.डी. टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।
  • 1931 - दिल्ली भारत की राजधानी बनी।
  • 1933 - जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।
  • 1939 - जापानी सैनिकों ने हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया।
  • 1947 - नीदरलैंडस रेडियो यूनियन की स्थापना।
  • 1943 - द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सैनिक टयूनिशिया की सीमा पर पहुँचे।
  • 1959 - अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत 265 घायल।
  • 1961 - अमेरिका ने वेस्टइंडीज में अनेक स्थानों पर अपना दावा छोड़ा। कनाडा में नियाग्रा जल प्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू।
  • 1966 - यूरोपीय देश बेल्जियम में हारमेल की सरकार ने इस्तीफ़ा दिया।
  • 1969 - पश्चिम बर्लिन यात्रा पर जर्मन प्रतिबंध को अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस ने अस्वीकार कर दिया।
  • 1972 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1974 - इराक ने सीमा संघर्ष में 70 ईरानी सैनिकों को मारने का दावा किया।
  • 1979 - ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।
  • 1981 - खगोलविद राय पेंथर द्वारा धूमकेतु की खोज।
  • 1984 - सोवियत राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का देहांत।
  • 1989 - अमेरिका ने नवादा परीक्षण-स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
  • 1991 - पेरू में हैजे से 51 लोगों की मौत। सोवियत संघ से आजादी के लिए यूरोपीय देश लिथुआनिया में मतदान। 1992 - अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।
  • 1996 - आईबीएम सुपर कम्प्यूटर ‘डीप ब्ल्यू’ ने शतरंज में गैरी कास्परोव को हराया।
  • 1998 - पर्यावरण सुधार कार्यक्रमों के लिए 35 देशों द्वारा 'ग्लोबल इनवायरमेंट फ़ेसिलिटी' पर अंतर्राष्ट्रीय समझौता सम्पन्न, पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ द्वारा 'पाकिस्तान-2000' नामक कार्यक्रम की घोषणा।
  • 2004 - बगदाद में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 45 लोगों की मौत हो गई।
  • 2005 - सुरक्षा परिषद की भारतीय दावेदारी के समर्थन में डेमोक्रेट सांसद फ़्रैंक पालोन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश किया।
  • 2006 - नेपाल के नगर-निगम चुनाव में राजा समर्थकों ने जीत दर्ज की।
  • 2008 - श्रीलंका के उत्तर में सैनिकों व लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 42 विद्रोही मारे गये।
  • 2009 - सोमालिया तट पर भारत-रूस की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास प्रारम्भ हुआ। प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
  • 2013 - इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 अन्य लोग घायल हो गए।

-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post