Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास

आज का इतिहास | दिनांक 9 फरवरी 2023
Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Events) घटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questions) जरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि।
इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history):
इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.
Today's history 9 February 2023
- 1667 - रूस और पोलैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
- 1788 - आस्ट्रिया ने रूस के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
- 1801 - फ्रांस और आस्ट्रिया ने लुनेविल्लै शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 1824 - उन्नीसवीं सदी के प्रसिद्ध बंगाली कवि और नाटककार माइकल मधुसूदन दत्ता ने ईसाई धर्म अपनाया।
- 1931 - भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया।
- 1941 - ब्रिटिश सेना ने लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर क़ब्ज़ा किया।
- 1951 - स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरु किया गया।
- 1962 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
- 1973 - बीजू पटनायक उड़ीसा की राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए।
- 1979 - अफ्रीकी देश नाइजीरिया में संविधान बदला गया।
- 1991 - लिथुआनिया में मतदाताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए मतदान किया।
- 1999 - यूगांडा में एड्स के टीके 'अलवाक' का परीक्षण, भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फ़िल्म 'एलिजाबेथ' ऑस्कर पुरस्कार हेतु नामित।
- 2001 - शिवानतरा थाइलैंड के नए प्रधानमंत्री निर्वाचित, चीन-तिब्बत रेलामार्ग को मंजूरी, तालिबान का पाक से प्रत्यर्पण संधि से इंकार।
- 2002 - अफ़ग़ानिस्तान की पूर्व तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मुत्तवकील का आत्मसमर्पण।
- 2007 - पाकिस्तान की विपक्ष पार्टी जमायती उलेमा इस्लामी ने जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी की सूची से हटाया।
- 2008 - प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता व दीन-दुखियों के देवता बाबा आम्टे का निधन। पाकिस्तान को अमेरिकी मद की समीक्षा के लिए सीनेट में एक प्रस्ताव पेश किया।
- 2009 - सर्वोच्च न्यायालय ने ताज व उसके आसपास अवैध निर्माण पर यू॰ पी॰ सरकार को नोटिस दिया।
- 2010 - भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई।
- 2016 - जर्मनी के बवारिया प्रांत में दो ट्रेनों की टक्कर में 12 लोगों की मौत और 85 अन्य घायल।
-----------------
Post a Comment
इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)