Today's history | आज का इतिहास 18 February 2023

Today's history | Aaj Ka Itihaas | आज का इतिहास 

Today's history | आज का इतिहास 18 February 2023

आज का इतिहास | दिनांक 18 फरवरी 2023

Today in History in Hindi (India and World) : देश (भारत) और दुनिया (विश्व) में आज के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं (Historical Eventsघटित हुई जो हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर रह गईं हैं। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भी अक्सर इतिहास से जुड़े प्रश्न (Today History Questionsजरूर पूछे जाते है। प्रत्येक दिन (aaj ka itihas) कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसका भारत और विश्व में विशेष महत्व होता है जैसे: खेल-जगत में किसी रिकॉर्ड का बनना, किसी प्रसिद्ध व्यक्ति का जन्म व मृत्यु, किसी देश द्वारा स्वतंत्रता प्राप्त करना, विश्व इतिहास में हुई युद्ध या संधि, कोई भौगोलिक खोज, आज के दिन के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, विज्ञान में अविष्कार, आज के दिन की खास बातें आदि। 

इतिहास में आज के दिन का महत्व (Importance of today’s day in history): 

इस पोस्ट में हमने आज का इतिहास (Today History) से जुड़े यानि कि प्रत्येक तिथि के अनुसार इतिहास की बारे व इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य यहाँ हमने उनके वर्ष काल के अनुसार प्रकाशित किए है जिनके आधार पर आप इतिहास से जुडी सामान्य ज्ञान जानकारी प्राप्त कर सकते है कि आखिर आज की तिथि में भारत और विश्व में क्या खास हुआ। तो आइये जानते है प्रत्येक दिनांक के अनुसार आज का इतिहास Today History.

Today's history 18 February 2023 

  • 1614 : जहांगीर ने मेवाड़ पर कब्जा किया।
  • 1836 : महान संत एवं विचारक रामकृष्ण परमहंस का जन्म।
  • 1884 : चार्ल्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फ़ौजें सूडान पहुंची।
  • 1900 : दक्षिण अफ़्रीकी युद्ध में पाई क्रोन्स ने ब्रिटिश फ़ौजों के सामने हथियार डाल दिए।
  • 1905 : शामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की।
  • 1911 : विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ। एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई।
  • 1915 : प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की।
  • 1925 : हिन्दी की कथाकार एवं निबन्ध लेखिका कृष्णा सोबती का जन्म।
  • 1930 : सौरमंडल के नौवे ग्रह रहे प्लूटो की खोज क्लाइड टॉमबामग ने किया।
  • 1943 : नाजी सेना ने व्हाइट रोज आन्दोलन के सदस्यों को गिरफ़्तार किया।
  • 1945 : द्वितीय विश्वयुद्ध में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई।
  • 1946 : बम्बई (अब मुंबई) में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ।
  • 1952 : यूनान और तुर्की उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन में शामिल हुए।
  • 1954 : पहले चर्च आफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना कैलिफ़ोर्निया में की गई।
  • 1965 : गाम्बिया देश को ब्रिटेन से स्वाधीनता मिली और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
  • 1970 : फ़िलिपीन्स में युवकों ने अमेरिकी सैन्य अड्डों के विरोध में अमेरिकी दूतावास पर धावा बोला।
  • 1971 : भारत ने अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह सम्पर्क कायम किया।
  • 1977 : ब्रिटिश साइंस फिक्शन कॉमिक 2000 एडी की शुरुआत, प्रोजे 1 के साथ 26 फरवरी को की गई।
  • 1979 : अमेरिका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है।
  • 1983 : अमेरिका के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी लूट की ऐसी घटना हुई, जिसमें 13 लोग मारे गये।
  • 1988 : बोरिस येल्तसिन सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो से हटाये गए।
  • 1989 : अफ़ग़ान सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की।
  • 1991 : आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने विक्टोरिया स्टेशन पर हुए विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए।
  • 1998 : सी. सुब्रह्मणयम भारत रत्न से सम्मानित।
  • 1999 : भारत और बांग्लादेश के बीच बस सेवा पर समझौता हुआ।
  • 1999 : सं.रा. अमेरिका हथियार निर्यातक देशों की सूची में प्रथम स्थान पर घोषित।
  • 2001 : एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और उम्रकैद की सजा सुनाई गयी।
  • 2002 : फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट की फ़ांसी की सज़ा को राष्ट्रपति ने उम्रक़ैद में बदला।
  • 2003 : दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोग मारे गये।
  • 2006 : भारत और पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस आरम्भ।
  • 2007 : दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम धमाके से 68 लोग मारे गए।
  • 2014 : यूक्रेन की राजधानी कीव में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 76 लोगों की मौत और सैंकड़ों लोग घायल हुए।

-----------------

Post a Comment

इस पेज / वेबसाइट की त्रुटियों / गलतियों को यहाँ दर्ज कीजिये
(Errors/mistakes on this page/website enter here)

Previous Post Next Post